Mandla News: मंडला पहुंचे द ग्रेट खली, युवाओं में बढ़ रहे इस खराब चलन पर जताई चिंता, यहां देखें
Mandla News: उन्होंने राजनीति में फैली गंदगी के बारे भी बात की। अपनी रेसलिंग अकादमी CWE के जरिए WWE तक पहुंचने वाले भारतीय खिलाड़ियों पर भी बात की है।

- युवाओं को नशे से दूर रखना है तो जिमखाने खोलें
- नशा करना ही है तो स्पोर्ट्स का नशा करें : खली
- देश को आगे बढ़ाना है तो भाजपा ही विकल्प
मंडला: Mandla News, भारत के अंतरराष्ट्रीय रेसलर और WWE स्टार द ग्रेट खली का आज देर शाम मंडला आगमन हुआ। जहां उन्होंने युवाओं में बढ़ते नशे के चलन पर चिंता व्यक्त की। इतना ही नहीं उन्होंने राजनीति और भ्रष्टाचार पर भी अपना बयान दिया है। उन्होंने राजनीति में फैली गंदगी के बारे भी बात की। अपनी रेसलिंग अकादमी CWE के जरिए WWE तक पहुंचने वाले भारतीय खिलाड़ियों पर भी बात की है।
भारत के ग्रेट रैसलर द खली का आज शाम मण्डला आगमन हुआ। खली ब्लड डोनेशन की मुहिम चलाने वाले युवाओं को प्रोत्साहित और सम्मानित करने मण्डला पहुंचे। खली ने मण्डला पहुंचते ही सबसे पहले गोंड राजवंश की वीरांगना रानी दुर्गावती को रानी दुर्गावती कॉलेज पहुंचकर माल्यार्पण किया और कहा कि मैं मण्डला पहली बार आया हूं। मुझे पता चला कि शौर्य और वीरता का प्रतीक रानी दुर्गावती का ये क्षेत्र है, तो क्यों न इन्हें नमन कर मैं आगे के कार्यक्रम करूँ।
युवाओं को नशे से दूर रखना है तो जिमखाने खोलें
Mandla News, खली ने इस दौरान मीडिया से सामाजिक, राजनीतिक और तमाम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की की। द ग्रेट खली ने कहा कि आपने नशे की कहानी उड़ता पंजाब देखी होगी। मैं कहूंगा कि युवाओं को नशे से दूर रखना है तो सरकार से अनुरोध है छोटे छोटे जिमखाने खोलें। ग्राउंड बनाये, कंपीटिशन कराएं ताकि हमारे बच्चे गलत दिशा, नशे व बदमाशियों की ओर न जा पाए।
नशा करना ही है तो स्पोर्ट्स का नशा करें : खली
खली ने युवाओं से निवेदन किया कि आप को नशा करना ही है तो स्पोर्ट्स का नशा करें। खली ने भाजपा ज्वाइन करने के सवाल पर कहा कि देश को आगे बढ़ाना है तो भाजपा ही विकल्प है। राजनीति में गंदगी के सवाल पर खली ने कहा कि राजनीति में गंदगी तो है, पर बीते 15 सालों में ये गंदगी खत्म हुई है। अब राजनीति में स्कैम कम दिखाई देते हैं। जो अब से सालों पहले दिखते थे।
खली ने बिहार चुनाव पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि जो वहां के मतदाताओं को अच्छा प्रतिनिधि लगता है, जो काम करता है, उसे वोट दें। खली ने भारत के बच्चों का WWE में भविष्य उज्ज्वल बताया है। खली ने स्थानीय स्तर पर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने की बात की, साथ ही ये भी कहा कि स्पोर्ट्स में तरक्की बड़े नहीं मिडिल फैमिली के बच्चे की तरक्की करते हैं।
इन्हे भी पढ़ें :
Suhana khan के hot sexy video ने गर्म किया इंटरनेट का तापमान, बंद कमरे में कर रही थी ऐसा काम
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Mandla News: The Great Khali arrives in Mandla, expresses concern over this bad trend growing among the youth, watch here
मंडला
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm