Former BJP MLA Viral Video: बीजेपी के पूर्व विधायक का टोल पर तांडव, बहु और बीजेपी नेत्री को टोलकर्मी ने किए गंदे इशारे तो कर दी पिटाई, वीडियो हुआ वायरल
बीजेपी के पूर्व विधायक का टोल पर तांडव, बहू से अभद्रता के आरोप के बाद टोलकर्मियों से की मारपीट…Former BJP MLA Viral Video: Former BJP

Former BJP MLA Viral Video | Image Source | IBC24
- मंदसौर में पूर्व भाजपा विधायक की टोलकर्मियों से मारपीट,
- मारपीट का वीडियो हुआ वायरल,
- आरोप-प्रत्यारोप के बीच पुलिस जांच में जुटी,
मंदसौर: Former BJP MLA Viral Video: टोल नाके पर टोलकर्मियों से भाजपा के सुवासरा से पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार द्वारा मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले में दो अलग-अलग पहलू सामने आए हैं। एक ओर आरोप है कि वीडियो में नज़र आ रहे पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार की बहू और मंदसौर जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार के साथ टोलकर्मियों ने अभद्रता की, अभद्र इशारे किए गए और किसानों से भी अवैध वसूली की जा रही थी। इसी के चलते गुस्साए पूर्व विधायक अपने समर्थकों के साथ टोल पर पहुँचे और टोलकर्मियों को जमकर फटकार लगाई।
Former BJP MLA Viral Video: वहीं दूसरी ओर, टोलकर्मियों का कहना है कि कमर्शियल लोडिंग वाले ट्रैक्टर से टोल माँगा गया तो ट्रैक्टर चालकों ने पूर्व विधायक का नाम लिया। इसके बाद पूर्व विधायक नाराज़ होकर टोल पर पहुँचे और मारपीट तथा हंगामा किया। बहरहाल दोनों पक्षों की अपनी-अपनी दलीलें हैं, लेकिन मंदसौर-सुवासरा मार्ग पर स्थित DBL कंपनी के खेरखेड़ा टोल पर हुई यह घटना अब चर्चा का विषय बन गई है। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फिलहाल, इस मामले में स्थानीय पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक कार्रवाई सामने नहीं आई है। टोल मैनेजर का कहना है कि कंपनी ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को आवेदन देकर पूरे मामले की जानकारी दी है।
Former BJP MLA Viral Video: वहीं दूसरी ओर जिला पंचायत अध्यक्ष और पूर्व विधायक की बहू दुर्गा विजय पाटीदार ने घटना से तीन दिन पूर्व, यानी 22 जून को मंदसौर एसपी अभिषेक आनंद को पत्र लिखकर टोलकर्मियों द्वारा की गई अभद्रता और गंदे इशारों की शिकायत की थी और उचित कार्रवाई की मांग की थी। भाजपा की जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा दी गई इस शिकायत को कांग्रेस ने भी पोस्ट कर सरकार पर निशाना साधा है। मंदसौर पुलिस अब पूरे मामले की जाँच में जुटी है। हालाँकि, पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
Read More : Bhopal Gangwar: राजधानी में गैंगवॉर का खूनी खेल! गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे ने की खुलेआम गोलीबारी, युवक की मौत, असली निशाना था राजा खटीक
Former BJP MLA Viral Video: पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार का कहना है कि 22 तारीख को उनकी बहू लौट रही थी, तब टोलकर्मी ने ड्राइवर और बहू – दोनों के साथ बदतमीजी की। अगले दिन उन्होंने समझाया, लेकिन फिर भी ड्राइवर के साथ मारपीट की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि टोलकर्मी पहले भी कई लोगों के साथ इसी तरह की हरकतें कर चुका है। एक स्कूल गाड़ी में भी महिला यात्री के साथ अभद्रता की गई थी। टोल मैनेजर का कहना है कि भाजपा के पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार और जिला अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार अपने कुछ समर्थकों के साथ टोल पर आए, जहाँ धक्का-मुक्की, मारपीट और टोल बंद करने की धमकी दी गई।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: राधेश्याम पाटीदार भाजपा के सुवासरा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक हैं। वे वर्तमान में मंदसौर जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार के ससुर हैं, जिनका नाम भी इस विवाद में सामने आया है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Former BJP MLA Viral Video: Former BJP MLA creates ruckus at toll
मन्दसौर
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm