Mandsaur News: शराब दुकान में महिलाओं का फूटा गुस्सा, हाथों में लट्ठ लेकर शराबियों को खदेड़ा, शॉप में किया जमकर तोड़फोड़
शराब दुकान में महिलाओं का फूटा गुस्सा…Mandsaur News: Women got angry at the liquor shop, chased away the drunkards with sticks in their hand
- शराब दुकान में महिलाओं का फूटा गुस्सा,
- हाथों में लट्ठ लेकर शराबियों को खदेड़ा,
- शॉप में किया जमकर तोड़फोड़,
मंदसौर: Mandsaur News: मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले से एक जोरदार जनआंदोलन की खबर सामने आई है जहां ग्राम जग्गाखेड़ी की महिलाओं ने रहवासी इलाके में चल रही शराब दुकान को लेकर खुद मोर्चा संभाल लिया। लगातार चेतावनियों और शिकायतों के बावजूद जब शराब दुकान को हटाने की कार्रवाई नहीं हुई तो शुक्रवार शाम महिलाओं का सब्र टूट गया। हाथों में लट्ठ और नाराजगी लेकर वे दुकान पर पहुंचीं और वहां तोड़फोड़ शुरू कर दी।
Mandsaur News: दुकान में मौजूद लगभग 150 शराब पी रहे लोगों और स्टाफ को महिलाओं ने मौके से खदेड़ दिया। दुकान में रखी गई अधिकांश शराब नष्ट कर दी गई। यही नहीं 10 से अधिक दो और चार पहिया वाहनों में तोड़फोड़ की गई और एक बाइक को आग के हवाले कर दिया गया।
Read More : CG Job Vacancy: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, यहां निकली बंपर नौकरी, 10वीं पास युवा कर सकते हैं आवेदन
Mandsaur News: शहर में शराबबंदी के बाद पास के इलाकों में शराब दुकानों पर भीड़ बढ़ने लगी है। जग्गाखेड़ी गांव में भी मेन रोड पर, रहवासी इलाके में शराब दुकान खोल दी गई, जिससे महिलाओं की सुरक्षा और गांव की शांति पर खतरा मंडराने लगा। गांव की महिलाओं और सरपंच ने कई बार आबकारी विभाग को शिकायतें दी थीं, पर कोई सुनवाई नहीं हुई। शुक्रवार को भीड़ और हंगामे ने माहौल को और बिगाड़ दिया और करीब 70 से ज्यादा महिलाओं और ग्रामीणों ने दुकान में जमकर गुस्सा निकाला।
Mandsaur News: घटना की सूचना मिलते ही वाय डी नगर थाने के साथ तीन थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। CSP सतनाम सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। अभी तक 15 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: ग्रामीणों की बार-बार शिकायतों के बावजूद रहवासी इलाके से शराब दुकान नहीं हटाई गई। महिलाओं को असुरक्षा महसूस हो रही थी और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बढ़ता जा रहा था। इसीलिए महिलाओं ने आत्मरक्षा और विरोध के रूप में कार्रवाई की।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Mandsaur News: Women got angry at the liquor shop
मन्दसौर
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm