BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Meerut News: बीच सड़क महिला दारोगा की ‘गुंडागर्दी’! दंपति को दी बेल्ट से पीटने की धमकी; वीडियो वायरल होते ही विभाग ने लगाई अकल ठिकाने

मेरठ के बॉम्बे बाजार में गाड़ी विवाद के दौरान महिला दारोगा रत्ना राठी ने सड़क पर आपा खो दिया और युवकों व बीच-बचाव करने आई महिला के साथ अभद्र व्यवहार …

Jabalpur GST Raid:

Jabalpur GST Raid:

Sneha Singh
Published: 30 Dec 2025 | 6:40 pmModified: 30 Dec 2025 | 6:45 pm
HIGHLIGHTS
  1. मेरठ के बॉम्बे बाजार में गाड़ी विवाद को लेकर महिला दारोगा रत्ना राठी का सड़क पर आपा खो गया।
  2. दारोगा ने सड़क पर युवकों और बीच-बचाव करने आई महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
  3. अलीगढ़ एसएसपी ने रत्ना राठी को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया और विभागीय जांच शुरू की।

Meerut News मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बॉम्बे बाजार इलाके में सड़क पर सरेआम दबंगई और गाली-गलौज करने वाली एक महिला दारोगा के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। अलीगढ़ में तैनात महिला दारोगा रत्ना राठी का एक दंपति के साथ बदसलूकी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, अलीगढ़ एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से उन्हें लाइन अटैच कर दिया है।

गाड़ी निकालने के विवाद में खोया आपा

Meerut News मिली जानकारी के अनुसार, रविवार शाम दारोगा रत्ना राठी मुजफ्फरनगर से मेरठ स्थित अपने घर लौट रही थीं। बॉम्बे बाजार के पास गाड़ी निकालने को लेकर उनकी कार की टक्कर एक अन्य कार से होते-होते बची, जिसके बाद उनकी कार सवार दंपति से कहासुनी हो गई। आरोप है कि मामूली विवाद में दारोगा ने आपा खो दिया और सड़क पर उतरकर पुलिस की धौंस दिखाते हुए युवक को जेल भेजने और बेल्ट से पीटने की धमकी दी। उन्होंने बीच-बचाव करने आई महिला के साथ भी अभद्र व्यवहार किया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Meerut News मौके पर मौजूद भीड़ ने जब दारोगा को समझाने की कोशिश की, तो उन्होंने आम लोगों के साथ भी बदसलूकी की। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिस पर मेरठ एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने कड़ा संज्ञान लिया। मेरठ पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर अलीगढ़ एसएसपी नीरज कुमार ने सोमवार रात कार्रवाई करते हुए रत्ना राठी को लाइन अटैच कर दिया। फिलहाल विभाग द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:

 

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: यह घटना मेरठ जिले के बॉम्बे बाजार इलाके में रविवार शाम को हुई। FAQ 2:

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Sneha Singh
Sneha Singh

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.

और भी पढ़ें...

Web Title: Woman sub-inspector arrested for bullying on road in Meerut

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm