IBC24 Mind Summit: पेसा कानून को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान, कहा बस्तर में इस तारीख से पूरी ताकत के साथ होगा लागू
IBC24 Mind Summit: समूचे बस्तर में इस महीने की 24 तारीख के बाद से ही 24 तारीख को बड़ा कार्यक्रम है। उसके बाद से पेशा भी पूरी ताकत के साथ …

IBC24 Mind Summit: रायपुर। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार के दो साल पूरे होने के मौके पर आज मध्य भारत का सबसे बड़ा और विश्वसनीय न्यूज चैनल आईबीसी 24 छत्तीसगढ़ सरकार को ‘माइंड समिट’ के तौर पर मंच प्रदान कर रहा है। इस समिट में हम छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रियों से जहां उनके दो साल के अनुभव पर चर्चा कर रहे हैं, तो वहीं आने वाले तीन सालों के लिए विकास और जनकल्याण के रोडमैप को भी जानने की कोशिश कर रहे हैं।
इस दौरान आईबीसी24 के मंच पर आज उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सरकार की दो साल की उपलब्धियां बताई और कई सवालों के जवाब भी दिए।
जब गृहमंत्री विजय शर्मा से यह पूछा गया कि विपक्षी आपके ऊपर आरोप भी लगाते हैं कि इनको एक्चुअली बस्तर का औद्योगीकरण करना है, क्योंकि देखिए लड़ाई किसकी थी? जल जंगल और जमीन वाली बात थी, क्या इनका जमीन छीन ली जाएगी? वो आरोप लगाते हैं कि इनकी पूरी निगाह बस्तर की जमीन पर है। वहां पर जो रिसोर्सेज हैं उसके ऊपर है। तो यह सारा खेल उसका है।
IBC24 Mind Summit: इस पर विजय शर्मा ने कहा कि विपक्ष के लोगों को झीरम याद नहीं है? झीरम में जो कुछ हुआ था ये फिर उनको सही ठहरा रहे हैं। क्या बस्तर में एनएमडीसी काम नहीं कर रहा है? अभी बस्तर के लघु वनुपजों पर आधारित अगर तंत्र खड़ा होता है तो इनको क्या आपत्ति है?
25 साल का लड़का टीवी पहली बार देखा
बस्तर का बच्चा 25 साल का बच्चा हमारी योजना के अंतर्गत रायपुर आता है, तो कहता है कि टीवी मैंने पहली बार देखा। आप इतने सुंदर स्टूडियो में इंटरव्यू कर रहे हैं। वो 25 साल का लड़का टीवी पहली बार देखा है। ऐसे ही छोड़ा जाए। कोई बता दे भाई दुनिया में मुझे इनको ऐसे ही छोड़ दिया जाए। सांस्कृतिक तौर पर वो बहुत आगे हैं हमसे। मैं बिल्कुल मानता हूं। मैंने प्रत्यक्ष देखा है, लेकिन स्पष्टता इस बात की है कि वहां पर जो मौलिक सुविधाएं हैं वो पहुंचना चाहिए। इसी का मसला है भारत का संविधान लागू होना चाहिए। जो काम ऑलरेडी एनएमडीसी कर ही रहा है भाई उत्खनन का काम अभी नहीं बहुत दिनों से कर रहा है और दूसरी कंपनियां काम कर ही रही हैं।
पेसा भी पूरी ताकत के साथ लागू होगा
पूरे ही बस्तर में लघु वनुपजों का बड़ा काम है। उस पर हम आधारित काम कर रहे हैं। हम जनजन उसमें लघु अनुपज से जुड़ा हुआ है। लघु अनुपज हो। प्राइमरी उसका प्रोसेसिंग हो। प्राइमरी प्रोसेसिंग के बाद अच्छा दर इनको मिले। ये सब कुछ महिला स्वसहायता समूहों के माध्यम से हो। इसके लिए लॉजिस्टिक्स डेवलप हो, इसके लिए मार्केट डेवलप हो, इसके लिए काम कर रहे हैं। और समूचे बस्तर में इस महीने की 24 तारीख के बाद से ही 24 तारीख को बड़ा कार्यक्रम है। उसके बाद से पेसा भी पूरी ताकत के साथ लागू होगा।
लघु वनुपजों के पर आधारित बड़ा व्यवसाय बस्तर में प्रारंभ होगा। बस्तर में हमारे जो कैंप लगे हुए हैं आने वाले समय में वो लघु वनपजों के संग्रहण प्रसंस्करण और विपणन के केंद्र बनेंगे। हम वहीं स्कूल बनेंगे। वहीं हॉस्पिटल बन जाएंगे। वहीं सरकारी कार्यालय बन जाएंगे। ये जितने भी कैंप बने हुए हैं यही कन्वर्ट हो जाएंगे। 400 से अधिक कैंप हैं, अभी पूरे बस्तर में अभी और लगने वाले हैं। अभी 450 पहुंच जाएगा ये। हम तो यह सारे ही कैंप उसमें बन जाएंगे। कैंपों में बन जाएंगे। आने वाले समय में बहुत स्पष्टता इस बात की है कि बस्तर के युवा बस्तर संभालेंगे।
यह भी पढ़ें
- कौशल विकास और रोजगार श्रृजन के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की क्या प्लानिंग है? मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने बताया बेरोजगारी दूर करने का रोडमैप
- आईवीएफ के लिए नहीं खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे, मेकाहारा में खुलने जा रहा देश का पहला सरकारी IVF सेंटर, खुद स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी
- लापरवाही के चलते प्रसुता और नवजात की मौत हो गई…इसे रोकने के लिए क्या कर रही सरकार? जानिए क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: IBC24 Mind Summit: Home Minister Vijay Sharma makes a big statement regarding the PESA Act, tells when it will be implemented in Bastar
Mind Summit
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm