All School Closed Tomorrow Collector Order: कल बंद रहेंगे स्कूलों के दरवाजे.. कलेक्टर ने जारी किया छुट्टी का आदेश, नहीं लगेंगी एक से बारहवीं तक की कक्षाएं
मिर्जापुर में भारी बारिश के कारण 19 अगस्त को प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। डीएम ने आदेश जारी किया।

All School Closed Tomorrow Collector Order
- 19 अगस्त को सभी स्कूल बंद
- भारी बारिश के चलते लिया फैसला
- कक्षा 12 तक अवकाश घोषित
मिर्जापुर: जिले में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने बुधवार 19 अगस्त को भी स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है। डीएम के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों में रेनी डे अवकाश घोषित किया है। (All School Closed Tomorrow Collector Order) भारी बारिश और खराब मौसम को देखते हुए प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। इसमें परिषदीय, माध्यमिक और सभी बोर्डों से मान्यता प्राप्त स्कूल शामिल हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
इसके अलावा सरकारी, सहायता प्राप्त, हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में भी बुधवार को अवकाश रहेगा। डीएम के निर्देश के बाद बीएसए अनिल वर्मा ने स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।
कलेक्टर ने लिया प्रभावित इलाकों का जायजा
गौरतलब है कि, जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार तेज बारिश का दौर जारी है। प्रशासन अलर्ट पर है और प्रभावितों तक राहत पहुंचाने का प्रयास जारी है। इस बीच लालगंज में अतिवृष्टि व बारिश से प्रभावित गांवों में डीएम पवन कुमार गंगवार ने किया निरीक्षण। (All School Closed Tomorrow Collector Order) प्रभावित परिवारों को रेस्क्यू कर राहत शिविर में पहुंचाने व भोजन, पेयजल की व्यवस्था के साथ अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का सम्बंधित अधिकारियों को दिया निर्देश।
लालगंज में अतिवृष्टि व बारिश से प्रभावित गांवों में D.M.पवन कुमार गंगवार ने किया निरीक्षण। प्रभावित परिवारों को रेस्क्यू कर राहत शिविर में पहुंचाने व भोजन, पेयजल की व्यवस्था के साथ अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का सम्बंधित अधिकारियों को दिया निर्देश।@CMOfficeUP @ChiefSecyUP pic.twitter.com/k9TCfQnRMF
— DM/DEO MIRZAPUR (@DM_MIRZAPUR) August 18, 2026
देहरादून में भी छुट्टी का ऐलान
इसी तरह भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून ने 19.08.2026 को जनपद गढ़वाल में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की है। जिसके फलस्वरूप नदियों/नालों/गधेरों में तेज जल प्रवाह आने की सम्भावना है। लिहाजा भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी अलर्ट के दृष्टिगत छात्र/छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर, दिनांक 19.08.2026 (बुधवार) को शैक्षणिक कार्य हेतु जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित) शैक्षणिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है। जिला प्रशासन ने कहा है कि, उक्त आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
इन्हें भी पढ़ें:
टाटा स्टील शतरंज भारत: छह दौर के बाद आनंद और निहाल संयुक्त बढ़त पर
कोरेगांव भीमा हिंसा मामले में शरद पवार की चिट्ठी अब भी सीएमओ के पास होनी चाहिए : उद्धव
सेबी ने विशेषीकृत निवेश कोषों के लिए एकसमान अनुपालन रिपोर्टिंग का प्रारूप जारी किया
दिल्ली सरकार के आधिकारिक कार्यक्रमों में मटन रोगन जोश से लेकर पनीर टिक्का तक होगा शामिल
कर्नाटक में महिला को निर्वस्त्र करने का मामला : एनसीडब्ल्यू ने लिया संज्ञान, रिपोर्ट तलब की
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: भारी बारिश के कारण मिर्जापुर जिले में 19 अगस्त को सभी स्कूल बंद रहेंगे।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Mirzapur School Closed: All Schools to Remain Closed on August 19 Due to Heavy Rain
MIRZAPUR
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm