Mohla Manpur News: जहां पहले गूंजती थी बंदूकें, अब सुनाई देती है मेहनत की आवाज… आमाकोड़ो में लाल आतंक का अंत
जहां पहले गूंजती थी बंदूकें, अब सुनाई देती है मेहनत की आवाज…Mohla Manpur News: Where guns used to echo earlier, now the sound of hard work
मोहला-मानपुर: Mohla Manpur News: नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पुलिस के नए बेस कैंप की स्थापना के बाद जिला अब लाल आतंक के खात्मे की ओर बढ़ रहा है। मोहला जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर सितागांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आमाकोड़ो के जंगलों में अब बंदूकों की नहीं बल्कि मेहनत और जीवन सुधार की आवाजें गूंज रही हैं।
Mohla Manpur News: यह इलाका कभी कुख्यात नक्सली लीडर लोकेश सलामे के कारण भय का केंद्र था। आमाकोड़ो गांव लोकेश का पैतृक स्थान होने के कारण लंबे समय तक नक्सली प्रभाव में रहा। लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। गांव के समीप पुलिस कैंप खुलने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
Mohla Manpur News: अब तेंदूपत्ता तोड़ाई का काम निर्भीकता से हो रहा है। ग्रामीण बेझिझक जंगलों में जा रहे हैं और ‘हरे सोने’ के नाम से मशहूर तेंदूपत्ते इकट्ठा कर अपनी आजीविका सुधार रहे हैं। डर के साए में रहने वाले लोग अब आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले जहां हर वक्त जान का खतरा बना रहता था वहीं अब वे बिना किसी डर के मेहनत कर रहे हैं। पुलिस की मौजूदगी ने न सिर्फ सुरक्षा का माहौल दिया है बल्कि विकास की राह भी खोली है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: आमाकोड़ो पुलिस कैंप छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के नक्सल प्रभावित आमाकोड़ो गांव में स्थित है। इसका उद्देश्य नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाना और क्षेत्र में शांति व विकास को बढ़ावा देना है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Mohla Manpur News: Where guns used to echo earlier, now the sound of hard work
मोहला-मानपुर
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm