Morena Viral Video: किसान के सामने बेटी के साथ छेड़छाड़, विरोध करने पर बीच सड़क पर पिता की कर दी पिटाई, बदमाशों की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल
Morena Viral Video: किसान के सामने बेटी के साथ छेड़छाड़, विरोध करने पर बीच सड़क पर पिता की कर दी पिटाई, बदमाशों की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल

Morena Viral Video | Image Source | IBC24
- किसान की बेटी से छेड़छाड़,
- विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई,
- बदमाशों की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल,
मुरैना: Morena Viral Video: जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में चार बदमाशों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। चारों बदमाशों ने किसान की बेटी से पहले छेड़खानी की। जब किसान ने इसकी शिकायत पुलिस से की, तो बदमाशों ने बेरियल चौराहे पर उसकी मारपीट कर दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
Read More : मां के साथ आपत्तिजनक हालत में था अजनबी, बेटे ने देख लिया पूरा कांड, फिर जो हुआ जानकर कांप उठेगा रूह
Morena Viral Video: दोनों आरोपियों का पुलिस ने पुलिस अधीक्षक निवास से लेकर न्यायालय तक जुलूस निकाला। बताया जा रहा है कि बदमाश किसान की बेटी को लंबे समय से परेशान कर रहे थे। जब उसने इसकी शिकायत की, तो बदमाशों ने घेराबंदी कर उसकी मारपीट कर दी। इस घटना के बाद कुशवाहा समाज के लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। जब समाज ने पुलिस अधिकारियों पर दबाव बनाया तो पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बदमाशों पर आरोप है कि उन्होंने किसान के साथ मारपीट की और उसकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ की। घटना के बाद स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश फैल गया।
Morena Viral Video: पुलिस और प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों बदमाशों का जुलूस निकाला और सार्वजनिक रूप से चेतावनी दी कि इस तरह की हरकतों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हालांकि इस घटना को लेकर कुश कल्याण बोर्ड के राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त नरेंद्र कुशवाहा पीड़ित किसान से मिलने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि कुशवाहा समाज पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। इस संबंध में वे मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे और पूछेंगे कि अधिकारी आम लोगों की सुरक्षा क्यों नहीं कर पा रहे हैं। गुंडे-बदमाश लगातार इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं चाहे मध्य प्रदेश के अन्य जिलों की बात हो या मुरैना जिले की।
Morena Viral Video: बेरियल चौराहे पर किसान के साथ की गई मारपीट की यह घटना अत्यंत निंदनीय है। सीएसपी मुरैना ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है। इसके अलावा अन्य दो फरार बदमाशों की तलाश भी की जा रही है। राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त नरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की थी। पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया है कि दोनों फरार बदमाशों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। लेकिन जिले में इस तरह की घटनाएं आए दिन देखने को मिल रही हैं, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि बदमाशों के आगे पुलिस नतमस्तक होती जा रही है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मुरैना छेड़खानी मामला में चार बदमाशों ने एक किसान की बेटी से छेड़छाड़ की और शिकायत करने पर किसान की बेरहमी से सरेआम पिटाई कर दी।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Daughter molested in front of farmer Viral Video in Morena
मुरैना
और भी पढ़ें ›
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी
01 Oct 2026 | 11:06 am
ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा
01 Oct 2026 | 10:36 am
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा
01 Oct 2026 | 10:31 am
Gold Silver Price Today 01 October 2026: रायपुर से लेकर इंदौर तक औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम! गोल्ड 1.11 लाख के करीब, माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी, कहा- हो गई अब अच्छे दिन की शुरुआत
01 Oct 2026 | 10:25 am