Rakesh Parmar: कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला! मॉर्निंग वॉक के दौरान बदमाशों ने घेरकर किया ताबड़तोड़ वार, वीडियो हुआ वायरल
कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला…Rakesh Parmar: Deadly attack on Congress leader! During morning walk

Rakesh Parmar | Image Source | IBC24
- कांग्रेस नेता राकेश परमार पर जानलेवा हमला,
- मॉर्निंग वॉक के दौरान बदमाशों ने घेरकर किया वार,
- जानलेवा हमले का वीडियो हुआ वायरल,
मुरैना: Rakesh Parmar: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित शहीद स्मारक के पास उस वक्त सनसनी फैल गई जब मॉर्निंग वॉक के लिए निकले कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री राकेश परमार पर आधा दर्जन अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। यह पूरा हमला एक काली स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर आए हमलावरों ने अंजाम दिया और घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।
Rakesh Parmar: घटना सोमवार सुबह की है जब राकेश परमार रोज की तरह मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें घेरकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया गया।
Rakesh Parmar: जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता के पैर में फ्रैक्चर है वहीं हाथ और सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया है। इस पूरे घटना का एक वीडियो वहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने राकेश परमार के बयान और वीडियो के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने राकेश परमार के बयान और वीडियो के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: "राकेश परमार हमला वीडियो" मुरैना जिले के शहीद स्मारक, न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का है, जो सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Rakesh Parmar Attack Video: Deadly attack on Congress leader
मुरैना
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm