BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

डंकी के पीछे का किस्सा, कैसे बनी फिल्म, किसकी जिंदगी से थी प्रेरित

मुंबई डंकी का असली मतलब क्या है? इसका अर्थ है गैर कानूनी रूप से की जाने वाली यात्रा, जिसके जरिए लोग अपने देश से बाहर निकलने के लिए दुनिया भर …

Dunkey Film

Dunkey Film

Barun Shrivastava
Published: 11 Oct 2024 | 5:35 pmModified: 11 Oct 2024 | 5:35 pm

मुंबई

डंकी का असली मतलब क्या है? इसका अर्थ है गैर कानूनी रूप से की जाने वाली यात्रा, जिसके जरिए लोग अपने देश से बाहर निकलने के लिए दुनिया भर की सरहदों को पार करते हैं। यह उन अनकहे सपनों और कोशिशों का आईना है जिसे लोग बेहतर ज़िंदगी की तलाश में अपनाते हैं। ट्रैवल ब्लॉगर सूर्य प्रताप ने जब इस सवाल का जवाब जानना चाहा तो वो इस दमदार कहानी से बेहद प्रभावित हुए। वो उम्मीदों और जोखिम के इस सफर के पीछे छिपी कहानियों को उजागर करने के लिए पंजाब के जालंधर पहुंच गए।

यह वीडियो ज़मीनी हकीकत और गहरी भावनाएं बयां करता है। यह दिखाता है कि कैसे जिस परिवार के लोग विदेश जा पाते हैं, वो अपने घर की छतों पर कामयाबी के प्रतीक के रूप में हवाई जहाज की प्रतिकृतियां बना रहे हैं, लोग विदेश में सुरक्षित यात्रा के लिए प्रार्थना के रूप में स्थानीय गुरुद्वारे में हवाई जहाज का खिलौना चढ़ा रहे हैं। ये अनोखी लेकिन दिल छू लेने वालीं परंपराएं बताती हैं कि लोग खुशियों की तलाश में किस हद तक जाते हैं और अक्सर डंकी जैसे जोखिम भरे तरीके भी अपना लेते हैं। यह वीडियो ऐसी यात्राओं से प्रभावित स्थानीय लोगों और परिवारों के साथ दिल से चर्चा करके इस तरह सरहदों को पार करने के पीछे की हसरतों और खतरों को सामने लाता है।

राजकुमार हिरानी निर्देशित शाहरुख खान अभिनीत फिल्म डंकी में भी ऐसे ही जज़्बात हैं, जो घर लौटने की हसरत को बड़ी खूबसूरती से दिखाते हैं। यह दिलचस्प कहानी बेहतर ज़िंदगी की चाहत रखने वालों के संघर्षों और उम्मीदों को दर्शाती है, साथ ही परिवार और अपनेपन के मायने भी बताती है।

https://www.instagram.com/reel/DA-QX-hxrk1/?igsh=MWR6MjIwMjhza21ldQ

तो आप भी अपने परिवार के साथ इस दिल छू लेने वाले सफर का एहसास कीजिए! देखना न भूलें‌ डंकी का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर, रविवार, 13 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे, सिर्फ़ ज़ी सिनेमा पर।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Barun Shrivastava
Barun Shrivastava

Associate Executive Editor, IBC24 Digital

और भी पढ़ें...

Web Title: inside Story of Dunkey

शहर की खबरें
कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया

कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया

01 Oct 2026 | 11:04 pm
खबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत

खबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत

01 Oct 2026 | 10:55 pm
महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए

महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए

01 Oct 2026 | 10:20 pm
ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार

ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार

01 Oct 2026 | 9:54 pm
आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

01 Oct 2026 | 8:48 pm
थाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार

थाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 8:35 pm
आईआईटी छात्र के माता-पिता का न्याय के लिए संघर्ष करने को मजबूर होना शर्मनाक : दीपके

आईआईटी छात्र के माता-पिता का न्याय के लिए संघर्ष करने को मजबूर होना शर्मनाक : दीपके

01 Oct 2026 | 8:33 pm
अलिया भट्ट, सचिन तेंदुलकर और रामी मालेक अर्थशॉट पुरस्कार 2026 समारोह में शामिल होंगे

अलिया भट्ट, सचिन तेंदुलकर और रामी मालेक अर्थशॉट पुरस्कार 2026 समारोह में शामिल होंगे

01 Oct 2026 | 8:23 pm