Maharashtra New CM Name: नितिन गडकरी को मिलेगी महाराष्ट्र के CM की कुर्सी!.. शिंदे-फडणवीस के नाम के बीच चर्चा हुई तेज, पढ़ें संभावनाएं..
Maharashtra New CM Name Nitin Gadkari will be the new Chief Minister of Maharashtra? बताया जा रहा है कि शिवसेना के शिंदे गुट को भी गडकरी के नाम पर किसी …
Nitin Gadkari will be the new Chief Minister of Maharashtra?
Nitin Gadkari will be the new Chief Minister of Maharashtra?: मुंबई। महाराष्ट्र में चुनावी परिणाम को जारी हुए एक सप्ताह बीत चुके है लेकिन महायुति राज्य के लिए अपने नए मुखिया का चयन नहीं कर पाई है। शिवसेना जहां पूर्व सीएम एकनाथ शिंदे के कामकाज को आधार बनाकर उन्हें फिर से सीएम की कुर्सी सौंपने की वकालत कर रही है तो वही महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली भाजपा भाजपा भी सीएम पद पर दावेदारी ठोंक रही है। बीजेपी की तरफ से देवेंद्र फडणवीस के लिए जोरदार लॉबिंग चल रही है।
कौन होगा महाराष्ट्र का नया मुख्यमंत्री?
Nitin Gadkari will be the new Chief Minister of Maharashtra?: तीन दिन पहले इस मुद्दे को सुलझाने और नए मुखिया का नाम फाइनल करने के लिए पीएम मोदी और अमित शाह ने देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे दोनों को ही दिल्ली बुलाया था। दोनों हो दावेदारों के साथ बैठक के बाद उम्मीद की जा रही थी कि आलाकमान ने नाम तय कर लिया है। इस मीटिंग के बाद एकनाथ शिंदे ने भी कहा था कि उन्हें सीएम पद की लालसा नहीं हैं। प्रधानमंत्री जिस नेता को मुख्यमंत्री बनाएंगे, उन्हें स्वीकार होगा। लेकिन आज सप्ताह भर बाद भी महाराष्ट्र का मुख़्यमंत्री कौन होगा यह तय नहीं हो सका है।
नितिन गडकरी को मौक़ा?
Nitin Gadkari will be the new Chief Minister of Maharashtra?: सीएम के लिए अब तक जहां दो उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा थी तो वही एक तीसरे नेता के नाम पर भी चर्चा शुरू हो गई है। यह नेता कोई नहीं बल्कि केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का नाम है। नितिन गडकरी केंद्र की मोदी सरकार के सबसे अच्छे और बेस्ट परफॉर्मेंस वाले मंत्री है। मंत्री रहते वह पूरी तरह विवादों से दूर रहे है। वह भारत भर में हाइवे मैन के तौर पर भी मशहूर हो चुके हैं। उनकी अगुवाई में भारत में सड़को और हाइवे का जाल बिछाया जा रहा है। वह अलग-अलग मंचों पर इसका जिक्र भी करते हैं। वह बताते हैं कि देश के लिए आज सबसे जरूरी चीज सड़क है। और बिना किसी भेदभाव के हर राज्य में सड़क की बड़ी परियोजनाओं को हरी झंडी दी जा रही है। नियतिन गडकरी सिर्फ भाजपा ही नहीं बल्कि विपक्षी दल के नेताओं के बीच भी काफी मशहूर है। कई बार कांग्रेस और दुसरे दल के नेता उन्हें भावी प्रधानमंत्री भी बता चुके है।
Nitin Gadkari will be the new Chief Minister of Maharashtra?: बहरहाल बात उनके दावेदारी की करें तो आरएसस पृष्ठभूमि वाले नितिन गडकरी को लेकर महाराष्ट्र में चर्चा तेज हो चली है। बताया जा रहा है कि शिवसेना के शिंदे गुट को भी गडकरी के नाम पर किसी तरह का ऐतराज नहीं है। आरएसएस के कई बड़े नेताओं का आशीर्वाद भी नितिन गडकरी को हासिल हैं। लेकिन बताया यह जा रहा है कि फिलहाल प्रधानमंत्री और अमित शाह उनके नाम पर राजी नहीं है। इसके पीछे कई तरह की वजहें बताई जा रही है। हालाँकि दावा यह भी किया जा रहा है कि अगर आखिरी समय में शिंदे और फडणवीस के नाम पर सहमति नहीं बन पाई तो नितिन गडकरी को महाराष्ट्र का नया मुख्यमंत्री बनाकर मुंबई भेजा जा सकता है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Maharashtra New CM Name Nitin Gadkari will be the new Chief Minister of Maharashtra?
मुंबई
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmजरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज
01 Oct 2026 | 11:24 pmकॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया
01 Oct 2026 | 11:04 pmखबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत
01 Oct 2026 | 10:55 pmमहाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए
01 Oct 2026 | 10:20 pmप्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा
01 Oct 2026 | 9:56 pmऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार
01 Oct 2026 | 9:54 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm