President’s rule in Maharashtra? महाराष्ट्र में लगेगा राष्ट्रपति शासन? आदित्य ठाकरे ने ट्वीट कर कह दी बड़ी बात, CM के चयन में देरी पर उठाए सवाल
President’s rule in Maharashtra? महाराष्ट्र में लगेगा राष्ट्रपति शासन? आदित्य ठाकरे ने ट्वीट कर कह दी बड़ी बात, CM के चयन में देरी पर उठाए सवाल

President's rule in Maharashtra?
मुंबई: President's rule in Maharashtra? महाराष्ट्र में सीएम के नाम को लेकर सस्पेंस खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है, जिसके चलते सियासी गलियारे में घमासान मचा हुआ है। वहीं, दूसरी ओर महायुति गठबंधन की ओर से सीएम के नाम को लेकर रोजाना नई जानकारी सामने आ रही है। इसी कड़ी में पूर्व मंत्री और शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू नहीं किए जाने को लेकर सावाल उठाए हैं।
President's rule in Maharashtra? आदित्य ठाकरे ने अपने अधिकारिक एक्स अकाउंट पर ट्विट कर लिखा कि "महाराष्ट्र में चुनाव नतीजे के एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद मुख्यमंत्री के नाम का फैसला नहीं हो पाना, न केवल महाराष्ट्र का अपमान है (हमारे राज्य को इतने हल्के में लेने के लिए), बल्कि उनके प्रिय चुनाव आयोग द्वारा प्रदान की गई सहायता का भी अपमान है। ऐसा लगता है कि नियम सिर्फ विपक्षी दलों पर ही लागू होते हैं, जबकि कुछ विशेष लोगों के लिए ये नियम लागू नहीं होते। राज्य में सरकार बनाने का दावा किए बिना और नंबर दिखाए बिना एकतरफा शपथ ग्रहण की तारीख की घोषणा करना पूरी तरह से अराजकता है।"
उन्होंने आगे लिखा, "इस पूरे मामले में, कार्यवाहक मुख्यमंत्री, चंद्रमा की चाल के अनुसार, मिनी वेकेशन पर हैं, जैसा कि पहले भी देखा गया है। इस बीच, महाराष्ट्र को उन लोगों की ओर से कोई प्राथमिकता नहीं मिल रही है जो सरकार बना सकते हैं। वे दिल्ली यात्रा का आनंद ले रहे हैं। प्रेसिडेंट रूल? क्या इसे अब तक लागू नहीं किया जाना चाहिए था? क्या यह नहीं होता, अगर विपक्ष के पास संख्या होती और फैसला लंबित होता? खैर, जो भी अंततः शपथ लेगा, उसे हमारी बधाई, चुनाव आयोग के जनादेश के लिए धन्यवाद।"
Read More: IND vs AUS : आँख दिखाता है... ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज, बीच मैदान में भिड़े यशस्वी जायसवाल!
दूसरी ओर शिवसेना प्रमुख और कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री पर फैसला बीजेपी विधायक दल की बैठक में लिया जाएगा। उन्होंने कहा, "यह सरकार जनता की सरकार है। मैंने अपनी भूमिका स्पष्ट कर दी है। माननीय प्रधानमंत्री और माननीय गृह मंत्री, मुख्यमंत्री पर अंतिम फैसला लेंगे। वे भाजपा विधायक कल बैठक कर रहे हैं। इस पर फैसला हो जाएगा। चिंता मत करो।"
एकनाथ शिंदे शुक्रवार को सातारा जिले में अपने पैतृक गांव के लिए रवाना हुए थे। इस बीच अटकलें लगाई जाने लगीं कि वह राज्य की नई सरकार के गठन के लिए हो रही कवायद के तरीके से खुश नहीं हैं। इसे लेकर उन्होंने कहा, "मैं हमेशा अपने गांव आता हूं। जब मैंने पिछले सप्ताह ही अपना रुख स्पष्ट कर दिया है तो इसमें कोई भ्रम क्यों होना चाहिए? मैंने पहले ही कहा है कि भाजपा नेतृत्व द्वारा मुख्यमंत्री पद पर लिया गया निर्णय मुझे और शिवसेना को स्वीकार्य होगा और उसे मेरा पूरा समर्थन होगा।"
वहीं, बीजेपी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र में नई महायुति सरकार का शपथग्रहण 05 दिसंबर की शाम को दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में होगा। अभी तक इस बात की घोषणा नहीं की गई है कि नया मुख्यमंत्री कौन होगा, लेकिन बीजेपी सूत्रों ने बताया कि देवेंद्र फडणवीस का नाम सबसे आगे है। फडणवीस दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं और वह कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली निवर्तमान सरकार में उपमुख्यमंत्री थे।
To not be able to decide on a chief minister, and form government, for more than a week after result day, is not just an insult to Maharashtra (for taking our state so lightly) but also to the assistance provided by their dearest Election Commission.
It seems that rules only…
— Aaditya Thackeray (@AUThackeray) December 1, 2024
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: President's rule will be imposed in Maharashtra? Know What says Aditya Thackeray
मुंबई
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmजरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज
01 Oct 2026 | 11:24 pmकॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया
01 Oct 2026 | 11:04 pmखबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत
01 Oct 2026 | 10:55 pmमहाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए
01 Oct 2026 | 10:20 pmप्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा
01 Oct 2026 | 9:56 pmऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार
01 Oct 2026 | 9:54 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm