दो मंजिला इमारत में आग लगने से सात लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश
Seven killed in fire in Mumbai building: मुंबई में एक इमारत में आग लगने से सात लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

Seven killed in fire in Mumbai building
मुंबई: Seven killed in fire in Mumbai building मुंबई में रविवार सुबह दो मंजिला दुकान-सह-आवासीय इमारत में आग लगने से तीन नाबालिगों सहित सात लोगों की मौत हो गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह पांच बजकर 20 मिनट पर चेंबूर इलाके की सिद्धार्थ कॉलोनी में हुई।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बाद में घटनास्थल भी पहुंचे। उन्होंने घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए और मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की।
दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि इमारत के भूतल का इस्तेमाल दुकान के रूप में और ऊपरी मंजिल का इस्तेमाल आवास के रूप में किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि आग भूतल पर स्थित दुकान में बिजली के तारों और अन्य उपकरणों में लगी और बाद में इसने ऊपरी मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया।
Seven killed in fire in Mumbai building अधिकारी ने बताया कि इस घटना में सात लोग झुलस गए। उन्हें राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि दमकल गाड़ियों, पानी के टैंकर आदि को घटनास्थल पर भेजा गया और सुबह 9.15 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।
मृतकों की पहचान
मृतकों की पहचान पारिस गुप्ता (7), मंजू प्रेम गुप्ता (30), अनीता गुप्ता (39), प्रेम गुप्ता (30), नरेंद्र गुप्ता (10), विधि छेदीराम गुप्ता (15) और गीतादेवी धर्मदेव गुप्ता (60) के तौर पर की गई है।
मुख्यमंत्री शिंदे ने घटनास्थल का दौरा किया और पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात की। बाद में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।
मुख्यमंत्री ने घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए और मृतकों के परिजनों को पांच. पांच लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की। उनके साथ केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले भी मौजूद थे।
read more: झाड़-फूंक करने वाले कथित मौलाना पर अश्लीलता एवं धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने के आरोप में मुकदमा
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Seven killed in fire in Mumbai building, CM orders inquiry
मुंबई
और भी पढ़ें ›आईआईटी-मुंबई छात्र मौत : माता-पिता ने प्रोफेसर और निदेशक की गिरफ्तारी की मांग दोहराई
01 Oct 2026 | 12:06 amअदालत ने प्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज को आरोप मुक्त किया
30 Sept 2026 | 9:58 pmमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग के सचिव का किया जाएगा तबादला: राज्य सरकार
30 Sept 2026 | 9:34 pmफर्जी सीएसआर दान मामले में चार राज्यों में ईडी की छापेमारी
30 Sept 2026 | 9:19 pmअदालत ने मादक पदार्थ मामले में आरोपी महिला को आठ महीने की अंतरिम जमानत दी
30 Sept 2026 | 8:56 pmखबर महाराष्ट्र एमपीएससी सचिव
30 Sept 2026 | 8:54 pm‘भाजपा विरोधी’ माहौल है, विपक्ष को सीईसी के खिलाफ संयुक्त प्रदर्शन करना चाहिए: उद्धव ठाकरे
30 Sept 2026 | 8:31 pmछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी शावक का शव बरामद
30 Sept 2026 | 8:20 pm