BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Muzaffarpur Crime News: महिला और उसके 3 बच्चों की लाशे मिलने से इलाके में फ़ैली सनसनी.. सभी पांच दिनों से थे लापता

Four dead bodies found in Muzaffarpur: एसएसपी ने यह भी बताया कि 12 जनवरी की तड़के करीब तीन बजे दो अज्ञात मोबाइल नंबरों से धमकी भरे फोन आए थे, जिनमें …

Four dead bodies found in Muzaffarpur

Four dead bodies found in Muzaffarpur

satya prakash
Published: 16 Jan 2026 | 6:15 amModified: 16 Jan 2026 | 7:01 am
HIGHLIGHTS
  1. महिला और तीन बच्चों की रहस्यमयी हत्या
  2. अपहरण के बाद हत्या की आशंका
  3. बकरी चराने विवाद में महिला की मौत

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक महिला और उसके तीन बच्चों के शव बरामद किए, जो पिछले पांच दिनों से लापता थे। मृतकों की पहचान बखरी सिपाहपुर निवासी ऑटो-रिक्शा चालक कृष्ण मोहन कुमार की पत्नी ममता कुमारी (22) और उनके बच्चों आदित्य कुमार (6), अंकुश कुमार (4) तथा कृति कुमारी (2) के रूप में हुई है। (Four dead bodies found in Muzaffarpur) शव अहियापुर थाना क्षेत्र के चांदवारा पुल के पास से मिले।

कृष्ण मोहन कुमार ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी और बच्चों का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि परिजनों के अनुसार ममता और उसके बच्चे 10 जनवरी से लापता थे और 12 जनवरी को उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया कि 10 जनवरी की सुबह कृष्ण मोहन काम पर जीरो माइल गए थे और शाम करीब छह बजे लौटने पर उनकी मां ने बताया कि ममता तीनों बच्चों के साथ जीरो माइल बाजार गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।

एसएसपी ने यह भी बताया कि 12 जनवरी की तड़के करीब तीन बजे दो अज्ञात मोबाइल नंबरों से धमकी भरे फोन आए थे, जिनमें कॉल करने वालों ने ममता और उसके बच्चों के अपहरण का दावा किया था। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। (Four dead bodies found in Muzaffarpur) एसएसपी के अनुसार, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्रारंभिक जांच के बाद ही चल सकेगा तथा पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

पीट-पीट कर हत्या का मामला, 4 अरेस्ट

एक अन्य मामले में मुजफ्फरपुर के ही मनियारी थाने के रतनौली गांव में बकरी चराने को लेकर विवाद में सुनैना देवी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। विवाद के दौरान सुनैना के पुत्र पर भी हमला किया गया। गंभीर चोटों के कारण सुनैना की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने एक महिला सहित चार आरोपितों को हिरासत में लिया है।

मनियारी थाने के रतनौली गांव में मक्के के खेत में बकरी चराने को लेकर विवाद में ज्योतिक सहनी की पत्नी सुनैना देवी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत में लिया है। (Four dead bodies found in Muzaffarpur) बताया जाता है कि सुनैना देवी की बकरी आरोपित के मक्के के खेत में चली गई। इसी बात को लेकर सुनैना, उसके पुत्र और खेत के मालिक चिंता देवी व अन्य परिजनों से विवाद हो गया। सभी आरोपितों ने सुनैना के पुत्र की पिटाई शुरू कर दी। बचाव में गई सुनैना की पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल सुनैना की मौके पर मौत हो गई।

मनियारी, कुढ़नी और तुर्की थाने की पुलिस पहुंची। इसके बाद एसडीपीओ पश्चिमी-2 एसी ज्ञानी भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया। एसडीपीओ पश्चिमी-2 ने बताया कि चार आरोपितों का नाम सामने आया है। एक महिला चिंता देवी को हिरासत में लिया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: उत्तर: महिला और तीन बच्चों के शव अहियापुर थाना क्षेत्र के चांदवारा पुल के पास मिले।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Muzaffarpur Horror: Missing Woman and Three Children Found Dead, SIT Probing Kidnapping and Murder Case

शहर की खबरें
बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी

बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी

01 Oct 2026 | 11:59 pm
पटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार

पटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 11:44 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं

लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं

01 Oct 2026 | 11:19 pm
गंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर

गंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर

01 Oct 2026 | 10:03 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई

गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई

01 Oct 2026 | 8:42 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm