पूर्व विधायक कडू किसानों के मुद्दों पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस से मुलाकात करेंगे
पूर्व विधायक कडू किसानों के मुद्दों पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस से मुलाकात करेंगे
नागपुर, 30 अक्टूबर (भाषा) कृषि ऋण माफी की मांग को लेकर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे पूर्व विधायक बच्चू कडू ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह आज शाम को मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करेंगे और उन्हें एक अच्छे फैसले की उम्मीद है।
प्रहार जनशक्ति पार्टी के नेता ने कहा कि बैठक के बाद उनके आंदोलन के भविष्य के बारे में भी निर्णय लिया जाएगा।
किसानों का ट्रैक्टर मार्च सोमवार को अमरावती जिले के चंदूर बाजार से शुरू हुआ और वर्धा में पड़ाव के बाद मंगलवार शाम नागपुर पहुंचा।
फडणवीस ने कडू और किसान आंदोलन के अन्य नेताओं से कहा था कि वे अपनी मांगों पर चर्चा के लिए मुंबई आएं, न कि विरोध प्रदर्शन करें, जिससे जनता को असुविधा हो।
एक क्षेत्रीय समाचार चैनल से बात करते हुए कडू ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अन्य किसान नेताओं के साथ शाम सात बजे मुंबई में मुख्यमंत्री फडणवीस से मुलाकात करेंगे।
राज्य के पूर्व मंत्री ने कहा, ‘‘महत्वपूर्ण मुद्दा गरीब किसानों की पूर्ण ऋण माफी का है। मुझे उम्मीद है कि आज एक अच्छा निर्णय सामने आएगा।’’
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ बैठक के बाद 'महा एल्गार' मोर्चा (आंदोलन) के भविष्य के बारे में निर्णय लिया जाएगा।
कडू ने कहा कि उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों से समर्थन की अपील की है।
उन्होंने कहा, ‘‘हमने राज्य के कैबिनेट मंत्री एवं राकांपा नेता छगन भुजबल, प्रकाश आंबेडकर, (विपक्षी) कांग्रेस, शिवसेना (उबाठा), राकांपा (एसपी) और अन्य से समर्थन का अनुरोध किया था।’’
कडू ने दावा किया कि सभी किसान संगठनों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने आंदोलन को बड़ी सफलता दिलाई।
मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की। जरांगे ने कहा कि यह ‘‘सरकार के लिए किसानों की मदद करने का सही समय है’’।
जरांगे ने कहा कि उन्होंने आंदोलन को समर्थन दिया है और राज्य सरकार को किसानों को हुए नुकसान के लिए 100 प्रतिशत मुआवजा देना चाहिए।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सरकार के लिए किसानों की मदद करने का यह सही समय है। आंदोलन का समय भी सही है।’’
इस बीच मुंबई उच्च न्यायालय को पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि नागपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य सड़कों से कृषि ऋण माफी के लिए आंदोलन कर रहे प्रदर्शनकारियों को हटा दिया गया है।
अदालत ने सभी प्राधिकारियों को निर्देश दिया कि वे यह सुनिश्चित करने के लिए पहले से कदम उठाएं कि सड़क या रेल यातायात में कोई व्यवधान न हो।
उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ ने यह निर्देश तब दिया जब पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री कडू और उनके समर्थक राज्य सरकार के साथ बातचीत विफल होने की स्थिति में ‘रेल रोको’ आंदोलन की योजना बना रहे हैं।
बंबई उच्च न्यायालय ने बुधवार को नागपुर शहर के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग-44 को जाम करने वाले प्रदर्शनकारियों को वहां से हटने का निर्देश दिया था। बाद में सरकार की ओर से राज्य के मंत्री पंकज भोयर और आशीष जायसवाल ने भी प्रदर्शनकारियों से बातचीत की।
कडू ने बुधवार शाम को कहा था कि वे राष्ट्रीय राजमार्ग खाली कर देंगे और पास के मैदान में चले जाएंगे, और बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री फडणवीस से मिलने के बाद वह आगे की कार्रवाई पर फैसला करेंगे।
भाषा देवेंद्र मनीषा
मनीषा
लेखक के बारे में
Web Title: पूर्व विधायक कडू किसानों के मुद्दों पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस से मुलाकात करेंगे
NAGPUR
और भी पढ़ें ›जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज
01 Oct 2026 | 11:24 pmकॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया
01 Oct 2026 | 11:04 pmखबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत
01 Oct 2026 | 10:55 pmमहाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए
01 Oct 2026 | 10:20 pmप्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा
01 Oct 2026 | 9:56 pmऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार
01 Oct 2026 | 9:54 pmआईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर
01 Oct 2026 | 8:48 pmथाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 8:35 pm