Bihar News: किराए के घर में इस हाल में मिला परिवार, देखकर पड़ोसियों की फटी रह गई आंखें, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम
किराए के घर में इस हाल में मिला परिवार, देखकर पड़ोसियों की फटी रह गई आंखें, Bihar News: Four members of a family commit suicide in Nalanda

नालंदा: Bihar News: बिहार में नालंदा जिले के राजगीर कस्बे में एक ही परिवार के तीन किशोरों समेत कुल चार लोगों ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान सोनी देवी (38), उनकी बेटियों दीपा कुमारी (17) और अरीका कुमारी (14) तथा बेटे शिवम कुमार (15) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि राजगीर के पावापुरी जलमंदिर क्षेत्र के पास शुक्रवार शाम यह घटना हुई।
Bihar News: राजगीर के पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुमार ने कहा, ‘‘पुलिस को सूचना मिली कि एक परिवार के पांच सदस्य अपने किराए के मकान में बेहोश पड़े हैं। हम मौके पर पहुंचे और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान चार लोगों की मौत हो गई।’’
अधिकारी ने बताया कि महिला के पति धर्मेंद्र कुमार का इलाज किया जा रहा है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि इस घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है और इसकी जांच की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, परिवार कथित तौर पर कर्ज में डूबा हुआ था, जिसे साहूकारों द्वारा परेशान किया जा रहा था।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Bihar News: Four members of a family commit suicide in Nalanda
NALANDA
और भी पढ़ें ›गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई
01 Oct 2026 | 8:42 pmबिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 5:33 pmगडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया
01 Oct 2026 | 4:10 pmसम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई
01 Oct 2026 | 2:53 pmविधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवार के नामांकन में शामिल हुए जदयू विधायक अनंत सिंह, बगावत के संकेत
01 Oct 2026 | 2:20 pmबिहार : गंडक कई जगह उफान पर, सारण और मुजफ्फरपुर में तटबंध टूटे
01 Oct 2026 | 12:28 pmगया में सत्तू फैक्टरी में आग, छत के रास्ते सभी कामगारों को सुरक्षित निकाला गया
01 Oct 2026 | 12:16 pmबिहार: सोनिया गांधी की नीतीश पर कथित टिप्पणी की पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहयोगियों ने आलोचना की
01 Oct 2026 | 12:03 am