Kajal Raghwani Attack Video: मॉडल काजल राघवानी की हत्या करना चाहती थी भीड़?.. पत्थरों से किया हमला.. बाउंसरों की मदद से अंडरग्राउंड रास्ते से भागी अभिनेत्री, देखें वीडियो
काजल राघवानी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल हैं और उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके आने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में प्रशंसक कार्यक्रम स्थल पर …

Kajal Raghwani Car Attack Live Video
- काजल राघवानी की कार पर पथराव
- भारी भीड़ के बीच अभिनेत्री को बचाया
- कार के शीशे टूटने का दावा
Kajal Raghwani Car Attack Live Video: नालंदा: बिहार के नालंदा जिले से भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। एक शोरूम के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंची काजल राघवानी को देखने के लिए इतनी भीड़ जुट गई कि स्थिति कंट्रोल से बाहर हो गई। इसी दौरान कुछ लोगों ने उनकी कार पर हाथ और पत्थरों से हमला कर दिया इससे कार के शीशे टूट गए।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
अभिनेत्री को देखने उमड़ी भारी भीड़
दरअसल काजल राघवानी एक शोरूम के उद्घाटन के लिए नालंदा पहुंची थीं। उनके कार्यक्रम में आने की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग उन्हें देखने पहुंच गए। कार्यक्रम स्थल पर पुलिस की तैनाती भी की गई थी, लेकिन भीड़ लगातार बढ़ती गई। स्थिति बिगड़ने के बाद काजल राघवानी को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश शुरू की गई। उनके साथ पटना से करीब 12-13 बाउंसर भी पहुंचे थे। इसके बावजूद शोरूम के आसपास काफी भीड़ जमा हो गई थी।
कार पर किया हमला, शीशे टूटे
Kajal Raghwani Car Attack Live Video: कार्यक्रम खत्म होने के बाद अभिनेत्री को बाहर निकालने के दौरान भीड़ ने उनकी कार को घेर लिया। कुछ लोगों ने कार पर हाथ और पत्थर मारे, जिससे उसके शीशे टूट गए। स्थिति को देखते हुए शोरूम संचालक और बाउंसरों ने काजल राघवानी को भीड़ से बचाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। उन्हें अंडरग्राउंड रास्ते से बाहर निकाला गया। एक बाउंसर ने बताया कि भीड़ बहुत ज्यादा थी, इसलिए अभिनेत्री को पीछे के रास्ते से सुरक्षित निकालने का फैसला किया गया।
करीब डेढ़ घंटे कार्यक्रम में रुकीं
कार्यक्रम के आयोजक के मुताबिक, काजल राघवानी करीब डेढ़ घंटे तक कार्यक्रम में मौजूद रहीं। लेकिन भारी भीड़ के कारण उनके लिए कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। आयोजक ने पुलिस प्रशासन के सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया। बाउंसरों ने सुरक्षा घेरा बनाकर अभिनेत्री को बेसमेंट तक पहुंचाया और इसके बाद उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।]
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Kajal Raghwani Car Attack Live Video: काजल राघवानी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल हैं और उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके आने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में प्रशंसक कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए थे। इस दौरान भीड़ और अभिनेत्री को सुरक्षित निकालने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। वीडियो पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं। हालांकि, कार पर हमला करने वाले लोगों की पहचान और पुलिस की ओर से इस घटना को लेकर की गई कार्रवाई की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
बिहार में काजल राघवानी Toyota के शो रूम का उद्घाटन करने गई थी जिसके कारण भरी भीड़ पहले से इकट्ठा हो गई थी।
दर्शकों की भीड़ ने देखने का प्रयास किया करीब से और जब नहीं देखने को मिला तो कुछ शरारती लोगों ने पत्थर, ईंट मारकर फॉरच्यूनर कार को खंडहर बना दिया।
बिहार वाले हर काम को सबसे… pic.twitter.com/0Y8079EDiF
— Er. Kripa Shankar (@ErKripaShankary) September 19, 2026
बिहार में भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी की गाड़ी पर हमला, बिहार के लोगों थोड़ा सा सुधर जाओ। pic.twitter.com/gOPSf8tfLC
— छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) September 19, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
उत्तर प्रदेश में नौकरी, निवेश और रोजगार केवल अखबारों में दिख रहा : अखिलेश यादव
एच-1बी वीजा आवेदनों की कड़ी निगरानी का स्वागत है लेकिन अमेरिकी नवोन्मेष की कीमत पर नहीं: एफआईआईडीएस
अव्यवस्थित तैयारियों के बीच नागोया में एशियाई खेलों का आगाज
हत्या और दंगा मामलों में गिरफ्तार कांग्रेस के नंदीग्राम उम्मीदवार को अदालत में पेश किया जाएगा
मात्र 150 रुपये के अनुदान से राष्ट्रीय चर्चा का केंद्र बनने तक का डूसू का इतिहास
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: Ans: काजल राघवानी एक शोरूम के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने नालंदा पहुंची थीं।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Kajal Raghwani Nalanda Car Attack: Bhojpuri Actress' Car Attacked Amid Heavy Crowd
NALANDA
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pmबिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 5:33 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm