Abujhmad News: जहाँ कभी नक्सल का झंडा लहराता था, वहाँ आज पहली बार फहराया गया तिरंगा, अबूझमाड़ के अंदरूनी इलाकों में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
Abujhmad News: जहाँ कभी नक्सल का झंडा लहराता था, वहाँ आज पहली बार फहराया गया तिरंगा, अबूझमाड़ के अंदरूनी इलाकों में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Abujhmad News, Independence Day Abujhmad, Abujhmad Independence Day celebration, Abujhmad flag hoisting, Abujhmad freedom day, Abujhmad 15 August, Abujhmad national flag, Abujhmad BSF Independence Day, Abujhmad patriotic events, Abujhmad tribal Independence Day, Abujhmad cultural program,
- अबूझमाड़ में पहली बार स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया गया।
- नक्सल प्रभावित इलाकों में स्थानीय लोगों की बड़ी भागीदारी।
- कमांडेंट कमल शर्मा ने इसे शांति और एकता की जीत बताया।
सोनपुर: Abujhmad News: 133वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल ने 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े गर्व और उत्साह के साथ न केवल मुख्यालय सोनपुर में, बल्कि पहली बार सीओबी गरपा, सीओबी कंडुलनार और सीओबी होराडी जैसे अबूझमाड़ के भीतरी, अति नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी मनाया। ये सभी स्थान लंबे समय तक नक्सली गतिविधियों के गढ़ रहे हैं, जहाँ पूर्व में भय और असुरक्षा के कारण ऐसे सार्वजनिक समारोह आयोजित नहीं हो पाते थे।
Read More : डीजल से भरा टैंकर पलटा, सड़क पर बहने लगी 20 हजार लीटर तेल की धार... ड्रम-बाल्टी लेकर लूटने दौड़े लोग
Abujhmad News:इस वर्ष सीमा सुरक्षा बल की अथक कोशिशों, स्थानीय जनता के सहयोग और क्षेत्र में स्थापित विश्वास के परिणामस्वरूप, इन दूरस्थ इलाकों में भी राष्ट्रीय ध्वज लहराया गया। ध्वजारोहण के दौरान स्थानीय ग्रामीण, महिलाएँ, बच्चे, शिक्षक और प्रशासनिक कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। गरपा, कंडुलनार और होराडी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, देशभक्ति गीतों और नारों से वातावरण गुंजायमान रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और गर्व का माहौल बना।
Abujhmad News: कमांडेंट कमल शर्मा ने इस अवसर पर बल के जवानों और स्थानीय नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि यह आयोजन सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि यह साबित करता है कि शांति, एकता और विकास, भय और हिंसा पर विजय पा सकते हैं। समारोह के अंत में सभी स्थानों पर ग्रामीणों, जवानों और बच्चों के बीच मिठाइयाँ वितरित की गईं, जिससे यह ऐतिहासिक दिन सौहार्द और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: अबूझमाड़ में स्वतंत्रता दिवस मनाना इस क्षेत्र में शांति और विकास की ओर एक बड़ी उपलब्धि है, जहाँ पहले नक्सलवाद की वजह से सुरक्षा की कमी थी।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Abujhmad News: Independence Day celebrated in Naxal areas of Abujhmad
नारायणपुर
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm


