नासिक में प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों के बीच तीखी नोकझोंक; मतदान प्रभावित नहीं हुआ
नासिक में प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों के बीच तीखी नोकझोंक; मतदान प्रभावित नहीं हुआ
नासिक, 20 नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र के नासिक जिले के एक मतदान केंद्र पर कुछ मतदाताओं की पहचान को लेकर शिवसेना उम्मीदवार सुहास कांदे और निर्दलीय उम्मीदवार समीर भुजबल के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और चुनाव अधिकारी बाद में मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और घटना के कारण मतदान प्रभावित नहीं हुआ।
कांदे और भुजबल के साथ-साथ उनके समर्थकों के बीच नांदगांव विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर उस समय तीखी नोकझोंक हुई जब निर्दलीय उम्मीदवार ने क्षेत्र में कुछ मतदाताओं की पहचान पर आपत्ति जताई।
नासिक जिलाधिकारी जलज शर्मा ने कहा, ‘‘नांदगांव विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की पहचान को लेकर दो उम्मीदवारों के बीच बहस हो गई।’’
उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस और चुनाव पर्यवेक्षक तुरंत मौके पर पहुंचे और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के अनुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है।’’
उन्होंने बताया कि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद उम्मीदवारों में से एक वहां से चला गया।
शर्मा ने कहा, ‘‘यह स्पष्ट है कि मतदान अधिकारी मतदाताओं की पहचान की जांच करते हैं और उसके बाद ही उन्हें मतदान करने की अनुमति देते हैं।’’
शर्मा ने कहा, ‘‘इस घटना से मतदान पर किसी भी तरह का कोई असर नहीं पड़ा है। मतदान केंद्र पर मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। लोगों को किसी भी अफवाह पर विश्वास नहीं करना चाहिए और अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।’’
भाषा खारी नरेश
नरेश
लेखक के बारे में
Web Title: नासिक में प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों के बीच तीखी नोकझोंक; मतदान प्रभावित नहीं हुआ
NASHIK
और भी पढ़ें ›जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज
01 Oct 2026 | 11:24 pmकॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया
01 Oct 2026 | 11:04 pmखबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत
01 Oct 2026 | 10:55 pmमहाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए
01 Oct 2026 | 10:20 pmप्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा
01 Oct 2026 | 9:56 pmऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार
01 Oct 2026 | 9:54 pmआईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर
01 Oct 2026 | 8:48 pmथाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 8:35 pm