BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

महाराष्ट्र के पालघर में रबर कारखाने की दीवार गिरने से तीन श्रमिकों की मौत

महाराष्ट्र के पालघर में रबर कारखाने की दीवार गिरने से तीन श्रमिकों की मौत

महाराष्ट्र के पालघर में रबर कारखाने की दीवार गिरने से तीन श्रमिकों की मौत
Bhasha
Published: 24 Sept 2026 | 6:41 pmModified: 24 Sept 2026 | 6:41 pm

पालघर, 24 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले में बृहस्पतिवार को एक रबर कारखाने की दीवार गिरने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब 10 बजे पाली पोशेरी गांव में विक्रमगढ़-वाड़ा मार्ग स्थित टीना रबर फैक्टरी में हुआ।

एक अधिकारी ने बताया, 'केशव गुंगुना (55), रंजना कोम्ब (35) और मीरा गवली (60) उस समय मलबे में फंस गए, जब अंदर की एक दीवार ढह गई। आपातकालीन सेवा के लोग उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।'

पालघर के आपदा प्रबंधन अधिकारी विवेकानंद कदम ने पीटीआई-भाषा को बताया कि जब यह घटना हुई, उस समय तीनों गोदाम में नाश्ता कर रहे थे।

कदम ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और स्थानीय अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं।

भाषा राखी अविनाश

अविनाश

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: महाराष्ट्र के पालघर में रबर कारखाने की दीवार गिरने से तीन श्रमिकों की मौत

शहर की खबरें