स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की आठ बिहार विधान परिषद सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान
स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की आठ बिहार विधान परिषद सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान
पटना, 22 सितम्बर (भाषा) निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को बिहार विधान परिषद की स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की आठ सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा करते हुए 23 अक्टूबर को मतदान कराने का कार्यक्रम जारी किया।
आयोग के अनुसार, इन आठों सीटों पर निर्वाचित वर्तमान सदस्यों का कार्यकाल 16 नवम्बर 2026 को समाप्त हो रहा है।
जिन सीटों पर चुनाव होगा उनमें पटना स्नातक, दरभंगा स्नातक, तिरहुत स्नातक, कोसी स्नातक, पटना शिक्षक, दरभंगा शिक्षक, तिरहुत शिक्षक और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं।
निर्वाचन आयोग द्वारा जारी बयान के अनुसार, पटना स्नातक से नीरज कुमार, दरभंगा स्नातक से सर्वेश कुमार, तिरहुत स्नातक से बंसीधर ब्रजवासी, कोसी स्नातक से एन. के. यादव, पटना शिक्षक से नवल किशोर यादव, दरभंगा शिक्षक से मदन मोहन झा, तिरहुत शिक्षक से संजय कुमार सिंह तथा सारण शिक्षक से अफाक अहमद का कार्यकाल 16 नवम्बर को समाप्त होगा।
चुनाव की अधिसूचना 29 सितम्बर को जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि छह अक्टूबर होगी, जबकि नामांकन पत्रों की जांच सात अक्टूबर को की जाएगी। उम्मीदवार नौ अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।
मतदान 23 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा तथा मतगणना 27 अक्टूबर को कराई जाएगी।
आयोग ने बताया कि पूरी चुनाव प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी।
भाषा कैलाश
मनीषा
मनीषा
लेखक के बारे में
Web Title: स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की आठ बिहार विधान परिषद सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान
PATNA
और भी पढ़ें ›बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 5:33 pmगडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया
01 Oct 2026 | 4:10 pmसम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई
01 Oct 2026 | 2:53 pmविधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवार के नामांकन में शामिल हुए जदयू विधायक अनंत सिंह, बगावत के संकेत
01 Oct 2026 | 2:20 pmबिहार : गंडक कई जगह उफान पर, सारण और मुजफ्फरपुर में तटबंध टूटे
01 Oct 2026 | 12:28 pmगया में सत्तू फैक्टरी में आग, छत के रास्ते सभी कामगारों को सुरक्षित निकाला गया
01 Oct 2026 | 12:16 pmबिहार: सोनिया गांधी की नीतीश पर कथित टिप्पणी की पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहयोगियों ने आलोचना की
01 Oct 2026 | 12:03 amबिहार के पूर्व मुख्य सचिव दीपक कुमार आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नियुक्त
30 Sept 2026 | 9:25 pm