अब मैरिज हॉल में होगी गरीब परिवारों की बेटियों की शादी, इस राज्य की सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान
Bihar News: अब मैरिज हॉल में होगी गरीब परिवारों की बेटियों की शादी, इस राज्य की सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान

Bihar News
- हर पंचायत में बनेगा विवाह भवन
- गरीब बेटियों की शादी अब होगी सम्मानजनक और सुलभ
- ‘दीदी की रसोई’ में अब ₹20 में मिलेगा खाना
पटना: Bihar News बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार ने गरीब महिलाओं की शादी के लिए राज्य के सभी पंचायत क्षेत्रों में विवाह भवन बनाने का निर्णय लिया है। राज्य मंत्रिमंडल ने इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया। मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारी सरकार राज्य के ग्रामीण इलाकों में गरीब परिवारों (विवाह योग्य आयु) की बेटियों के विवाह समारोहों को सुविधाजनक बनाने के लिए सभी पंचायतों में विवाह भवन का निर्माण करेगी।’’
Bihar News इस कार्यक्रम का नाम ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना’ रखा गया है। कुमार ने कहा, ‘‘इन विवाह भवनों का संचालन जीविका दीदियों द्वारा किया जाएगा। पंचायत स्तर पर विवाह मंडपों के निर्माण से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को काफी लाभ मिलेगा।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इन विवाह भवनों का संचालन जीविका दीदियों द्वारा किया जाएगा। पंचायत स्तर पर विवाह भवनों के निर्माण से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को काफी लाभ होगा।’’
मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारी सरकार राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह कार्यक्रम में सुविधा के लिए सभी पंचायतों में विवाह भवन का निर्माण कराएगी। आज कैबिनेट में ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना’ की मंजूरी दे दी गई है। पंचायतों में विवाह…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) June 24, 2025
जीविका दीदियां विश्व बैंक द्वारा सहायता प्राप्त बिहार ग्रामीण आजीविका परियोजना के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं हैं। ग्रामीण गरीबों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से शुरू की गई इस परियोजना को जीविका के नाम से भी जाना जाता है। कुमार ने बताया कि मंत्रिमंडल ने जीविका द्वारा समर्थित सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों के साथ-साथ राज्य भर के विभिन्न सरकारी संस्थानों में ‘दीदी की रसोई’ कैंटीन में दिए जाने वाले भोजन की कीमतें 40 रुपये से घटाकर 20 रुपये प्रति प्लेट कर दी हैं। कुमार ने पोस्ट में लिखा कि राज्य सरकार प्रति प्लेट 20 रुपये की सहायता देगी।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सरकार राज्य भर के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक उच्च गुणवत्ता वाली सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमने राज्य के सभी जिला कलेक्ट्रेट, उप-मंडल कार्यालयों, ब्लॉक और सर्कल कार्यालयों में भी इस व्यवस्था को लागू करने का फैसला किया है। अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे सुनिश्चित करें कि दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को सस्ती दरों पर शुद्ध भोजन मिल सके।’’ इसके अलावा, मंत्रिमंडल ने विधवाओं, दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों की पेंशन में 700 रुपये प्रति माह की वृद्धि करने के समाज कल्याण विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। जुलाई से लाभार्थियों को 1,100 रुपये की बढ़ी हुई पेंशन मिलेगी।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह बिहार सरकार की योजना है, जिसके तहत हर पंचायत में विवाह भवन बनाया जाएगा ताकि गरीब परिवारों की बेटियों की शादी आसानी से हो सके।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: Now the daughters of poor families will get married in marriage halls
PATNA
और भी पढ़ें ›बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 5:33 pmगडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया
01 Oct 2026 | 4:10 pmसम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई
01 Oct 2026 | 2:53 pmविधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवार के नामांकन में शामिल हुए जदयू विधायक अनंत सिंह, बगावत के संकेत
01 Oct 2026 | 2:20 pmबिहार : गंडक कई जगह उफान पर, सारण और मुजफ्फरपुर में तटबंध टूटे
01 Oct 2026 | 12:28 pmगया में सत्तू फैक्टरी में आग, छत के रास्ते सभी कामगारों को सुरक्षित निकाला गया
01 Oct 2026 | 12:16 pmबिहार: सोनिया गांधी की नीतीश पर कथित टिप्पणी की पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहयोगियों ने आलोचना की
01 Oct 2026 | 12:03 amबिहार के पूर्व मुख्य सचिव दीपक कुमार आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नियुक्त
30 Sept 2026 | 9:25 pm