Rohini Acharaya New Post: “बेटियों को सायकिल या 10 हजार रुपये नहीं, बराबरी का हक़ चाहिए”.. इस महिला नेत्री के सोशल मीडिया पोस्ट के आखिर क्या है मायने?
Rohini Acharaya New Post ‘‘इस उपाय को लागू करना केवल एक प्रशासनिक दायित्व नहीं है, बल्कि अनगिनत महिलाओं को भविष्य में होने वाले शोषण और उत्पीड़न से बचाने की दिशा …

Rohini Acharaya New Post
- बेटियों को चाहिए बराबरी का अधिकार
- पितृसत्तात्मक सोच पर रोहिणी का प्रहार
- मायके में सुरक्षा की मांग
Rohini Acharaya New Post: पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने महिलाओं के अधिकारों और बराबरी को लेकर बृहस्पतिवार को बिहार की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर तंज किया। रोहिणी ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर एक पोस्ट में कहा कि दस हजार रुपए और साइकिल नहीं, बेटियों को बराबरी का हक चाहिए।
Bihar Women Rights Debate: बेटियों के अधिकारों पर दिया जोर
उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, ‘‘लड़कियों को 10,000 रुपये देना या साइकिलें बांटना, भले ही नेक इरादे से किया गया हो लेकिन ये भारत में महिलाओं के सशक्तीकरण में बाधा डालने वाले व्यवस्थागत मुद्दों को हल करने के मद्देनजर अपर्याप्त है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ सरकार और समाज का यह प्रथम दायित्व होना चाहिए कि वह बेटियों के समान अधिकारों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाए, खासकर सामाजिक और पारिवारिक उदासीनता के मद्देनजर।’’
Rohini Acharya vs NDA Government: पितृसत्ता और सामाजिक उदासीनता पर सवाल
Rohini Acharaya New Post: उन्होंने सामाजिक और पारिवारिक उदासीनता का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आज भी महिलाएं अपने मायके को सुरक्षा और आत्मविश्वास के साथ एक विश्वसनीय सहारा नहीं मान पातीं, जबकि यह उनका अधिकार है। रोहिणी ने बिहार में पितृसत्तात्मक मानसिकता पर प्रहार करते हुए कहा कि ‘‘बिहार में गहरी जड़ें जमा चुकी पितृसत्तात्मक मानसिकता सामाजिक और राजनीतिक, दोनों क्षेत्रों में व्यापक परिवर्तन की आवश्यकता पैदा करती है। प्रत्येक बेटी को इस आश्वासन के साथ बड़े होने का अधिकार है कि उसका मायका एक ऐसा सुरक्षित स्थान है ,जहां वह बिना किसी डर, अपराधबोध, शर्म या किसी को कोई स्पष्टीकरण दिए बिना लौट सकती है।’’
लड़कियों को 10,000 रुपये देना या साइकिलें बांटना, भले ही नेक इरादे से किया गया हो, लेकिन ये भारत में महिलाओं के सशक्तिकरण में बाधा डालने वाले व्यवस्थागत मुद्दों को हल करने के मद्देनजर अपर्याप्त है। सरकार और समाज का यह प्रथम दायित्व होना चाहिए कि वह बेटियों के समान अधिकारों की…
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) December 11, 2025
Lalu Prasad Daughter Statement: हार के बाद निकाल दी गई थी घर से
‘‘इस उपाय को लागू करना केवल एक प्रशासनिक दायित्व नहीं है, बल्कि अनगिनत महिलाओं को भविष्य में होने वाले शोषण और उत्पीड़न से बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।’’
Rohini Acharaya New Post: यह पहला अवसर नहीं है जब रोहिणी आचार्य किसी राजनीतिक या सामाजिक मसले पर मुखर हुई हों। इससे पूर्व 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास को खाली करने के नोटिस पर भी उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई थी। उस समय उन्होंने सवाल उठाया था कि सुशासन के नाम पर विपक्षी नेताओं या उनके परिवारों को निशाना बनाना किस विकास मॉडल का हिस्सा है।
रोहिणी ने लिखा था कि लालू प्रसाद यादव को घर से निकालना संभव हो सकता है, लेकिन बिहार की जनता के दिलों से कोई उन्हें कैसे निकाल सकता है। विधानसभा चुनाव में राजद को मिली करारी हार के बाद पार्टी नेता और अपने भाई तेजस्वी यादव से हुए विवाद के बाद रोहिणी ने 10 सर्कुलर रोड स्थित लालू-राबड़ी आवास छोड़ दिया था।
इन्हें भी पढ़ें:-
- शह मात The Big Debate: वंदे मातरम पर रार..कौन देशभक्त, कौन गद्दार? क्या वंदे मातरम पर एतराज करने वाले गद्दार कहलाएंगे?
- Vande Bharat: सदन में किसने पी ई-सिगरेट? अनुराग ठाकुर ने स्पीकर से की किसकी शिकायत? जानें आप भी..
- Bilaspur News: छत्तीसगढ़ में 14वें मंत्री की नियुक्ति पर आपत्ति, हाई कोर्ट ने इस वजह से याचिका की सुनवाई पर किया इनकार
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उन्होंने कहा कि बेटियों को साइकिल या पैसे नहीं, समान अधिकार और सुरक्षा चाहिए।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Girls need equal rights, not ten thousand rupees and bicycles: Rohini Acharya
PATNA
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm