Tej Pratap Yadav Latest Interview: तेजस्वी यादव के ही खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तक प्रताप यादव?.. पार्टी, परिवार से निकाले जाने के बाद इस तरह छलका बड़े बेटे का दर्द..
तेज प्रताप यादव ने कहा, “मैंने कभी किसी के लिए गलत नहीं सोचा है। हमेशा माता-पिता का सम्मान किया है। तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बने ये एक बड़े भाई का आशीर्वाद …

Tej Pratap Yadav will contest elections against Tejashwi Yadav
- तेज प्रताप का संगठन और परिवार से निष्कासन पर छलका दर्द
- तेज प्रताप ने छोटे भाई के मुख्यमंत्री बनने की कामना
- न्यूज एजेंसी से हुई बातचीत में तेज प्रताप का छलका दर्द
Tej Pratap Yadav will contest elections against Tejashwi Yadav?: पटना: निष्कासित राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री नेता तेज प्रताप यादव ने सोमवार को न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा कि बिहार के लोगों ने देखा है कि कैसे उन्हें चार से पांच पार्टी सदस्यों द्वारा रची गई "साजिश" के कारण राजद से निष्कासित कर दिया गया। बिहार की जनता उनकी असलियत जानती है और वह सभी से जल्दी घुलमिल जाते हैं। तेजप्रताप ने दावा किया कि आरजेडी के उन चार-पांच लोगों ने उनका गलत इस्तेमाल किया।
'मेरा फायदा उठाया गया': तेज प्रताप
तेज प्रताप यादव ने संकेत दिया कि अब वह विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, वह आम लोगों के बीच जाएंगे और लोग ही उन्हें "न्याय" दिलाएंगे।" जिस तरह से यह घटना हुई और किसके द्वारा हुई। जिस तरह से मुझे 4-5 लोगों ने साजिश के तहत पार्टी से निकाला, उसे बिहार की जनता ने देखा है। पूरे प्रदेश की जनता जानती है कि मेरा स्वभाव कैसा है और मैं किस तरह से सबके साथ घुलमिल जाता हूं। इसका फायदा उठाकर राजद में बैठे कुछ 4-5 लोग सोचते हैं कि अगर मैं अकेला रह गया तो वे मुझे दबा देंगे। तेज प्रताप यादव को दबाया नहीं जाएगा और यह मैं आपको बता देना चाहता हूं। अब हम जनता के बीच जाएंगे और जनता मेरे साथ न्याय करेगी। 4-5 लोग बैठे हैं, मैं उनका नाम नहीं लूंगा, इन पापी लोगों का नाम भी उजागर नहीं होना चाहिए।" यह तमाम बातें तेज प्रताप यादव ने एएनआई से बातचीत में कही।
'उजागर करूंगा साजिश रचने वालों का नाम'
Tej Pratap Yadav will contest elections against Tejashwi Yadav?: इसके अलावा तेजप्रताप यादव ने जोर देकर कहा कि वह आरजेडी से अपने निष्कासन के लिए जिम्मेदार चार-पांच लोगों के नाम उजागर करेंगे। वह अदालत से मदद मांगेंगे और अपने निजी जीवन में हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं करेंगे। निष्कासित राजद नेता ने कहा, "मैं डरने वालों में से नहीं हूं...मैं स्थिति का सामना करूंगा...मैं उन 4-5 लोगों के नाम उजागर करूंगा जिन्होंने मेरे साथ ऐसा किया है। कोई भी अपने निजी जीवन में हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं करेगा। मैं अदालत से मदद मांगूंगा। "
Read Also: Janjgir-Champa Crime News: दो पक्षों के बीच हुआ खूनी संघर्ष, पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार
'जान को ख़तरा, बढ़ाई जाये सुरक्षा'
संभावित खतरे को देखते हुए तेज प्रताप यादव ने बिहार सरकार से अपनी सुरक्षा बढ़ाने का आग्रह किया है। तेज प्रताप ने कहा "मैं मांग करता हूं कि बिहार सरकार मेरी सुरक्षा बढ़ाए, क्योंकि मुझे लगता है कि मेरी जान को खतरा है। मैं उन 4-5 लोगों को नहीं छोड़ूंगा, जिन्होंने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। इतना कुछ होने के बाद भी मैंने उन लोगों के नाम कभी नहीं बताए, जिन्होंने मेरे साथ ऐसा किया। मैं अपने माता-पिता का भी सम्मान करता हूं। एक बड़े भाई के तौर पर मैं हमेशा तेजस्वी को सीएम बनने का आशीर्वाद दूंगा और उन्हें पूरा समर्थन दूंगा।"
#WATCH पटना, बिहार: बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा, "...मुझे संगठन, परिवार, पार्टी हर तरीके से निकाल दिया गया हैं। मैंने कभी किसी के लिए गलत नहीं सोचा है। हमेशा माता-पिता का सम्मान किया है। तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बने ये एक बड़े भाई का आशीर्वाद है। मेरा पूरा सहयोग… pic.twitter.com/Q3sDzrLN7d
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 23, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: तेज प्रताप यादव की अपनी कथित पत्नी अनुष्का यादव के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों के बाद लालू प्रसाद यादव ने उन्हें आरजेडी (राष्ट्रीय जनता दल) से निकाल दिया। साथ ही, पारिवारिक स्तर पर भी उन्हें अलग-थलग कर दिया गया।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Tej Pratap Yadav Interview with ANI, wished for his younger brother to become the Chief Minister
PATNA
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmलालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं
01 Oct 2026 | 11:19 pmगंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर
01 Oct 2026 | 10:03 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pmगांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई
01 Oct 2026 | 8:42 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm