Tejashwi Yadav Latest Tweet: ‘गुजरात राज्य के भाजपा नेता, अब बिहार में मतदाता!’.. तेजस्वी यादव ने फोटो के साथ किया Tweet, आप भी देखें..
विपक्षी दल हर दिन मतदाता सूची में सामने आ रहे गड़बड़ियों को उजागर करते हुए केंद्र सरकार और केंद्रीय चुनाव आयोग की मंशा पर सवाल खड़े कर रहे है। विरोध …

RJD Review Meeting
- तेजस्वी यादव ने मतदाता सूची में गड़बड़ी पर उठाए सवाल।
- तेजस्वी यादव ने मतदाता सूची में गड़बड़ी पर उठाए सवाल।
- भीखू भाई पर बिहार-गुजरात में दोहरी वोटिंग का आरोप।
Tejashwi Yadav Latest Tweet: पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कराये जा रहे मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में सभी विपक्षी दल एक सुर में अपनी आवाज बुलंद कर रहें हैं। राहुल गांधी के 'वोट चोरी' सरीखें आरोपों के बीच एसआईआर प्रक्रिया के विरोध में सड़क से संसद तक विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस प्रक्रिया को बंद करने की मांग की जा रही है।
दूसरी तरफ विपक्षी दल हर दिन मतदाता सूची में सामने आ रहे गड़बड़ियों को उजागर करते हुए केंद्र सरकार और केंद्रीय चुनाव आयोग की मंशा पर सवाल खड़े कर रहे है। विरोध प्रदर्शन के दौरान विपक्षी दल के नेताओं ने मिंटा देवी के नाम का टी शर्ट पहना था। चुनाव आयोग ने अपने नए मतदाता सूची में मिंटो देवी को मृत बताया है। इस बीच राष्ट्र्रीय जनता दल के दिग्गज नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने 'एक्स' पर ट्वीट करते हुए सत्ताधारी दल भाजपा पर गंम्भीर आरोप लगाए है।
क्या है तेजस्वी यादव का ट्वीट?
तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए बताया है कि, "ये भीखू भाई दलसानिया जी है। ये गुजरात के रहने वाले है। बिहार बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री है। प्रधानमंत्री मोदी जी और गृहमंत्री अमित शाह जी के खास विश्वासपात्र है। इन्हें BJP के विशेष #बिहार प्रॉजेक्ट पर लगाया गया है।
2024 लोकसभा में इन्होंने गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के लोकसभा क्षेत्र गांधीनगर में मतदान किया था। अब बिहार में विधानसभा चुनाव है तो गुजरात से नाम कटवा कर अब बिहार के मतदाता बन गए है। बिहार चुनाव खत्म होगा तो फिर दूसरे राज्य के बन जायेंगे। उन्हें बताना चाहिए कि वे पाँच वर्ष में कितनी बार और कितने राज्यों में मतदान करते है।
बिहार में जिस जगह के मतदाता बने है उस मतदाता सूची में इनका कोई पता और मकान संख्या अंकित नहीं है। बिहार की मतदाता सूची में इनका नाम हिंदी में नहीं बल्कि गुजराती भाषा में ही लिखा हुआ है ताकि कोई हिंदीभाषी पढ़ ना सके। चुनाव आयोग की महिमा अपरंपार है लेकिन इस बार हम भी एक एक चीज़ देख रहे है। बिहार में चुनाव आयोग की वोट चोरी नहीं चलने देंगे।"
ये भीखू भाई दलसानिया जी है।
ये गुजरात के रहने वाले है। बिहार बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री है। प्रधानमंत्री मोदी जी और गृहमंत्री अमित शाह जी के खास विश्वासपात्र है। इन्हें BJP के विशेष #बिहार प्रॉजेक्ट पर लगाया गया है।
2024 लोकसभा में इन्होंने गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के… pic.twitter.com/PF75vyPahM
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) August 13, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: तेजस्वी यादव ने गुजरात निवासी और बिहार बीजेपी के संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया पर आरोप लगाए कि वे एक से अधिक राज्यों में मतदाता सूची में नाम जुड़वाकर कई बार मतदान करते हैं।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Tejashwi Yadav again made serious allegations against BJP while tweeting
PATNA
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm