बाॅलीवुड एक्टर सनी कौशल 28 सितंबर को अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर सनी के करीबी, इंडस्ट्री से जुड़े स्टार्स और फैंस सनी को ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। इन सबमें जिसने सबका ध्यान खींचा वह था सनी के बड़े भइया विक्की कौशल और भाभी कैटरीना कैफ का पोस्ट।
इस तस्वीर के साथ विक्की ने कैप्शन में एक प्यारा सा नोट भी लिखा जिसमें उन्होंने स्वीकार किया कि उनका भाई उनसे कहीं अधिक प्रतिभाशाली है। उन्होंने लिखा-'सर्वगुण संपन्न कौशल को जन्मदिन की बधाई! लव यू @sunsunnykhez'
सनी कौशल के करियर की बात करें तो उन्होंने भाई विक्की की तरह असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर करियर शुरू किया। 2011 में आई फिल्म माय फ्रेंड पिंटो और 2014 में आई गुंडे वो असिस्टेंट डायरेक्टर थे।
सनशाइन म्यूजिक टूर एंड ट्रैवल्स से उन्होंने एक्टिंग में डेब्यू किया लेकिन ये कोशिश फ्लॉप रही। इसके बाद वो शॉर्ट फिल्म लव एट फर्स्ट साइड में नजर आए। सनी 2018 में फिल्म गोल्ड में नजर आए थे।
विक्की कौशल ने भी अपने भाई सनी कौशल को उनके साथ एक डैपर तस्वीरशेयर कर बर्थडे बधाई दी। तस्वीर में, विक्की और सनी ट्रेडिशनल लुक में दिख रहे हैं। ये तस्वीर भी विक्की-कैटरीना की शादी के दौरान की हैं।
लाडले देवर के बर्थडे पर भाभी कैटरीना ने उन्हें ढेर सारा आशीर्वाद दिया। सनी हाथ जोड़े भाभी का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। देवर को आशीर्वाद देते हुए कैटरीना के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल देखने को मिल रही हैं। इस तस्वीर के साथ कैटरीना ने लिखा-'जीते रहो,खुश रहो'। देवर भाभी की इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
Sunny Kaushal's birthday