बलिया में सड़क किनारे खड़ी कार से टकरा जाने के कारण मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत, दो अन्य घायल

Ads

बलिया में सड़क किनारे खड़ी कार से टकरा जाने के कारण मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत, दो अन्य घायल

  •  
  • Publish Date - September 20, 2026 / 03:04 PM IST,
    Updated On - September 20, 2026 / 03:04 PM IST

बलिया (उप्र), 20 सितंबर (भाषा) बलिया जिले के मनियर कस्बे में रविवार दोपहर सड़क किनारे खड़ी बोलेरो कार से टकरा जाने के कारण मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मनियर थाना पुलिस के अनुसार, कस्बे के बस स्टैंड से तीन स्थानीय लोग मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे थे, तभी उनका वाहन सड़क किनारे खड़ी बोलेरो से टकरा गया। इस हादसे में मोहित राजभर (19), अर्जुन राजभर (18) व सनी राजभर (17) गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्रामीणों ने तत्काल तीनों घायलों को स्थानीय सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मोहित को मृत घोषित कर दिया। अर्जुन और सनी की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें मऊ में भर्ती कराया गया है।

थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने मोहित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने कहा कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं आनन्द रंजन शफीक

शफीक