UP Chaprasi Scam News : नौकरी चपरासी की, ठाठ नवाबों जैसे! 3 पत्नियों संग मिलकर सरकारी खजाने से उड़ा दिए करोड़ों, ऐसे खुली पूरी पोल
DIOS कार्यालय के चपरासी ने फर्जी आईडी और बैंक खातों के जरिए करीब ₹8.15 करोड़ का सरकारी घोटाला किया, जिसमें 7 महिलाओं की गिरफ्तारी हुई। जांच में 53 संदिग्ध खाते …

UP Chaprasi Scam News
- चपरासी ने फर्जी आईडी और खातों के जरिए करीब ₹8.15 करोड़ का घोटाला किया।
- इस मामले में परिवार और करीबियों समेत 7 महिलाओं की गिरफ्तारी हुई।
- जांच में 53 संदिग्ध खाते और ₹5.5 करोड़ की राशि फ्रीज होने का खुलासा।
पीलीभीत : UP Chaprasi Scam News उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय में तैनात एक चपरासी ने सरकारी खजाने को करोड़ों का चूना लगा दिया। आरोपी चपरासी इल्हाम शम्सी उर्फ रहमान ने अपनी तीन पत्नियों, साली, सास, सलहज और महिला मित्रों के खातों का इस्तेमाल कर 8 करोड़ 15 लाख रुपये का गबन किया। इस मामले में पुलिस ने जाल बिछाते हुए हाल ही में 7 महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जो इस 'करोड़ों के खेल' में सीधे तौर पर शामिल थीं।
क्या है पूरा मामला ?
इस घोटाले की जड़ें साल 2018 से जुड़ी हैं। आरोपी ने डीआईओएस कार्यालय में रहते हुए सिस्टम की खामियों का भरपूर फायदा उठाया। , Government Fraud, उसने फर्जी बेनिफिशियरी आईडी (Beneficiary ID) और ट्रेजरी टोकन जनरेशन का सहारा लेकर शिक्षकों के वेतन मद से सरकारी धनराशि निकाली और उसे अपने करीबियों के खातों में ट्रांसफर कर दिया। पुलिस की जांच में अब तक 53 संदिग्ध खाते मिले हैं, और सरकारी खजाने को हुए नुकसान की भरपाई के लिए 5 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि फ्रीज करा दी गई है।
Ilham Shamsi Pilibhit कई बड़े बड़े प्रॉपर्टी और जमीन में किया निवेश
पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ कि आरोपी ने यह कमाई सिर्फ ऐशो-आराम के लिए नहीं, बल्कि बड़ी प्रॉपर्टी और जमीन खरीदने में निवेश की थी। गिरफ्तार महिलाओं में उसकी दो पत्नियां लुबना और अजरा खान के अलावा साली फातिमा, सलहज आफिया, सास नाहिद और दो महिला मित्र परवीन और आशकारा परवीन शामिल हैं। हालांकि मुख्य आरोपी खुद को बचाने की कोशिश में लगा है, लेकिन उसके पूरे परिवार और करीबियों का नेटवर्क अब पुलिस की गिरफ्त में है।
अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
फिलहाल इस मामले ने विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। 7 सालों तक एक चपरासी करोड़ों का खेल खेलता रहा और किसी को भनक तक नहीं लगी, यह गंभीर प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा करता है। नए एसपी सुकीर्ति माधव की तैनाती के बाद इस मामले की जांच में तेजी आई है।
इन्हें भी पढ़ें :
- Rahul Gandhi Latest News : 2018 के बयान पर अब फैसला! इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहुल गांधी को राहत मिलने के बाद, आज सुल्तानपुर की विशेष अदालत में इस मामले पर होगी सुनवाई
- Aaj Ka Panchang 2 May 2026 : क्या आज शनिवार को कोई बड़ा फैसला लेने वाले हैं? पंचांग में छिपी है आज की सबसे बड़ी चेतावनी, शुभ मुहूर्त से लेकर राहु काल तक, जानें सबकुछ
- Donald Trump Germany News : जर्मनी को डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा झटका! इस वजह से दे दिया अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने का आदेश, क्या खतरे में है NATO गठबंधन
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Clerk Turns Mastermind: ₹8.15 Crore Scam in DIOS Office Exposed, 7 Women Arrested
PILIBHIT
और भी पढ़ें ›
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 amहरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:50 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 amउप्र: महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज
01 Oct 2026 | 9:34 am
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am