Mahakumbh Boat Fares Increased : महाकुंभ में श्रद्धालुओं की जेब होगी ढीली.. 50 प्रतिशत महंगी हुई नाव की सवारी, अब लगेगा इतना किराया
Mahakumbh Boat Fares Increased : महाकुम्भ मेले में नाविकों की आय बढ़ाने में मेला प्रशासन ने नावों का किराया 50 प्रतिशत बढ़ाने पर सहमति दी है।

Mahakumbh Boat Fares Increased | Source : AI
प्रयागराज। Mahakumbh Boat Fares Increased : 13 जनवरी 2025 से यहां शुरू हो रहे महाकुम्भ मेले में नाविकों की आय बढ़ाने की दिशा में मेला प्रशासन ने नावों का किराया 50 प्रतिशत बढ़ाने पर सहमति दी है। अपर जिलाधिकारी (महाकुम्भ) विवेक चतुर्वेदी के मुताबिक, संगम में चलने वाली नावों के किराए में 50 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। लंबे समय से नाविक किराया बढ़ाने की मांग कर रहे थे। प्रयागराज जिला नाविक संघ और मेला प्रशासन के बीच हुई बैठक के बाद यह निर्णय किया गया है।
50 प्रतिशत महंगी हुई नाव की सवारी
Mahakumbh Boat Fares Increased : प्रयागराज जिला नाविक संघ के अध्यक्ष पप्पू लाल निषाद ने प्रशासन के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि महंगाई बढ़ने के बावजूद कई वर्षों से नावों के किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी। इसे देखते हुए प्रशासन का यह फैसला नाविकों के हित में है।
अपर मेलाधिकारी ने बताया कि नावों का किराया बढ़ने के बाद अब यह भी सुनिश्चित किया जायेगा कि किसी भी श्रद्धालु से तय किराए से ज्यादा किराया ना लिया जाये। इसके लिए नाव के किराए की नयी सूची तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी घाटों और पार्किंग स्थल में इस सूची को चस्पा किया जायेगा। प्रमुख स्नान पर्व पर भी नावें संचालित की जा सकेंगी। हालांकि प्रमुख स्नान पर्व पर मोटर बोट पर रोक रहेगी।
उप जिलाधिकारी (महाकुम्भ) अभिनव पाठक ने बताया कि स्नान पर्व में मौसम और भीड़ की स्थिति को देखते हुए नाव संचालन का निर्णय लिया जाएगा। प्रयागराज के संगम में इस समय 1455 नावों का संचालन हो रहा है। महाकुम्भ के समय आसपास के जिलों से नावों के आने के बाद इनकी संख्या 4,000 को पार कर सकती है। उन्होंने कहा कि इन सभी नाविकों की नावों की जांच करने के बाद इन्हें लाइसेंस जारी होगा। उन्हें लाइफ जैकेट प्रदान की जाएंगी। सभी नाविकों को दो लाख रुपये का बीमा कवर का लाभ भी मिलेगा।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
महाकुंभ में नावों का किराया कितने प्रतिशत बढ़ाया गया है?
महाकुंभ में नावों का किराया 50 प्रतिशत बढ़ाया गया है, ताकि नाविकों की आय बढ़ सके।
कब से महाकुंभ के दौरान नावों का किराया बढ़ेगा?
13 जनवरी 2025 से शुरू हो रहे महाकुंभ मेले में नावों का नया किराया लागू होगा।
क्या यह बढ़ा हुआ किराया सभी नावों पर लागू होगा?
हां, यह किराया संगम में चलने वाली सभी नावों पर लागू होगा।
क्या महाकुंभ के दौरान नाविकों को कोई सुरक्षा लाभ मिलेगा?
हां, सभी नाविकों को लाइफ जैकेट प्रदान किए जाएंगे और उन्हें दो लाख रुपये का बीमा कवर भी मिलेगा।
महाकुंभ के दौरान मोटर बोट पर कोई प्रतिबंध होगा?
हां, महाकुंभ के प्रमुख स्नान पर्व पर मोटर बोट पर रोक रहेगी, लेकिन नावों का संचालन जारी रहेगा।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: Devotees' pockets will be lighter in Maha Kumbh.. Boat rides become 50 percent more expensive
Prayagraj
और भी पढ़ें ›आदित्यनाथ ने ‘फ्लाईदुबई’ के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना की
01 Oct 2026 | 1:00 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pmपति और सास-ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज
01 Oct 2026 | 11:49 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी
01 Oct 2026 | 11:06 amमंदिर में दो साधुओं की हत्या
01 Oct 2026 | 10:39 am
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा
01 Oct 2026 | 10:31 am
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 amहरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:50 am