अजित पवार हादसा: विमान दुर्घटना के समय दृश्यता कम थी : नागरिक उड्डयन मंत्री नायडू
अजित पवार हादसा: विमान दुर्घटना के समय दृश्यता कम थी : नागरिक उड्डयन मंत्री नायडू
पुणे, 28 जनवरी (भाषा) केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने बुधवार को बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को ले जा रहे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के समय बारामती हवाई अड्डे पर दृश्यता कम थी।
अजित पवार और चालक दल के दो सदस्यों सहित पांच लोगों को ले जा रहे एक चार्टर्ड विमान के बुधवार सुबह बारामती हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त होने से पवार समेत विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई।
नायडू और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल अजित पवार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दिल्ली से पुणे के लिए रवाना हो गए हैं।
नायडू ने कहा, ‘‘नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) और विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) की टीमें विमान दुर्घटना की जांच करने के लिए मौके पर पहुंच चुकी हैं। प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि विमान द्वारा लैंडिंग की कोशिश करने के समय हवाई अड्डे पर दृश्यता काफी कम थी। ’’
उन्होंने बताया कि जब बारामती के हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) ने पायलट से पूछा कि क्या रनवे दिखाई दे रहा है, तो जवाब ‘नहीं’ था, जिसके बाद विमान ने हवा में ही एक चक्कर लगाया।
नागरिक उड्डयन मंत्री ने बताया कि दूसरी बार लैंडिंग की कोशिश के दौरान, एटीसी ने फिर से पूछा कि क्या रनवे दिखाई दे रहा है, जिस पर पायलट ने सकारात्मक जवाब दिया।
नायडू ने कहा कि एटीसी द्वारा लैंडिंग की अनुमति दिए जाने के बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
उन्होंने कहा, ‘‘ इस हादसे के संबंध में हम और अधिक जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं और जांच को पारदर्शी तरीके से संचालित करेंगे।’’
भाषा रवि कांत रवि कांत नरेश
नरेश
लेखक के बारे में
Web Title: अजित पवार हादसा: विमान दुर्घटना के समय दृश्यता कम थी : नागरिक उड्डयन मंत्री नायडू
PUNE
और भी पढ़ें ›सीईसी ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए : दीपके
01 Oct 2026 | 5:06 pmमुंडवा भूमि सौदे में क्या पार्थ पवार को लाभ नहीं हुआ : मुंबई उच्च न्यायालय ने पूछा
01 Oct 2026 | 4:39 pmपालघर में लड़की के पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर यौन उत्पीड़न, दो किशोरों पर मामला दर्ज
01 Oct 2026 | 4:35 pmबहादुर पायलट स्मित मच्छार की मुंबई के पड़ोसियों और नेताओं ने की सराहना
01 Oct 2026 | 4:04 pmखबर महाराष्ट्र सीईसी दीपके दो
01 Oct 2026 | 4:01 pmखबर महाराष्ट्र सीईसी दीपके
01 Oct 2026 | 3:59 pmमुंबई तट के पास खड़े जहाज में चोरी के प्रयास के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से चार की मौत
01 Oct 2026 | 3:34 pmयवतमाल सहकारी बैंक से जुड़े धनशोधन मामले में ईडी की छापेमारी
01 Oct 2026 | 2:23 pm