Laljit Bhullar Resignation: इस राज्य के कैबिनेट मंत्री ने दिया इस्तीफा, लगे थे ये गंभीर आरोप, CM ने दिए जांच के आदेश, जानिए क्या है पूरा मामला?

Ads

Laljit Bhullar Resignation: इस राज्य के कैबिनेट मंत्री ने दिया इस्तीफा, लगे थे ये गंभीर आरोप, CM ने दिए जांच के आदेश, जानिए क्या है पूरा मामला

  •  
  • Publish Date - March 21, 2026 / 01:57 PM IST,
    Updated On - March 21, 2026 / 02:05 PM IST

Laljit Bhullar Resignation | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने इस्तीफा दिया
  • आत्महत्या मामले में उनका नाम सामने आने के बाद सीएम ने कार्रवाई की
  • जांच के आदेश, विपक्ष ने सरकार पर आरोप लगाए

चंडीगढ़: Laljit Bhullar Resignation पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मुख्यमंत्री भगवंत मान के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश के बाद शनिवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया। अमृतसर में भंडारण निगम के एक जिला प्रबंधक की कथित आत्महत्या के मामले में तरनतारन के पट्टी से विधायक भुल्लर से इस्तीफा देने को कहा गया था।

Laljit Bhullar Resignation मान ने मुख्य सचिव को इस मामले की जांच करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हाल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था जिसमें प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा यह कहते सुनाई दिए कि उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया है और उन्होंने वीडियो में परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का नाम लिया था।

इससे पहले, शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने आरोप लगाया था कि रंधावा ने सल्फास खाकर आत्महत्या की। मजीठिया ने यह भी आरोप लगाया था कि दम तोड़ने से पहले रंधावा ने भुल्लर का नाम लिया था।

इन्हें भी पढ़े:-

लालजीत सिंह भुल्लर ने इस्तीफा क्यों दिया?

अमृतसर में भंडारण निगम के जिला प्रबंधक की कथित आत्महत्या के मामले में उनका नाम सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ने उनसे इस्तीफा देने को कहा।

आत्महत्या मामले में क्या आरोप लगे हैं?

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में प्रबंधक ने जहरीला पदार्थ खाने की बात कही और परिवहन मंत्री भुल्लर का नाम लिया।

मुख्यमंत्री ने क्या कदम उठाए हैं?

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मुख्य सचिव को मामले की जांच के आदेश दिए हैं और कहा है कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।