BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Adani Foundation: रायगढ़ में शाला प्रवेशोत्सव का भव्य आयोजन, प्रोजेक्ट उत्थान के तहत 4000 बच्चों को एजुकेशन किट, स्कूलों को डेस्क-बेंच भी वितरित

Adani Foundation: रायगढ़ में शाला प्रवेशोत्सव का भव्य आयोजन, प्रोजेक्ट उत्थान के तहत 4000 बच्चों को एजुकेशन किट, स्कूलों को डेस्क-बेंच भी वितरित

Adani Foundation | Image Source | IBC24

Adani Foundation | Image Source | IBC24

tikesh Kumar
Published: 07 Jul 2025 | 7:40 pmModified: 07 Jul 2025 | 7:40 pm
HIGHLIGHTS
  1. प्रोजेक्ट उत्थान के तहत रायगढ़ में शिक्षा का उत्सव,
  2. 4000 से अधिक बच्चों को मिली एजुकेशन किट,
  3. स्कूलों को डेस्क-बेंच भी वितरित,

रायगढ़: Adani Foundation: ग्रामीण शिक्षा को सशक्त और सुलभ बनाने की दिशा में अदाणी पॉवर लिमिटेड, रायगढ़ की सीएसआर इकाई अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित प्रोजेक्ट उत्थान के तहत एक प्रेरणादायक पहल की गई। रायगढ़ जिले के ग्राम बड़े भंडार स्थित शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में शाला प्रवेशोत्सव अभियान 2025 का भव्य शुभारंभ किया गया।

Read More : Girls Committed Suicide: इस चीज से तंग आकर दो युवतियों ने खाया ज़हर, एक की मौत, दूसरी अस्पताल में भर्ती

Adani Foundation: इस अवसर पर विद्यालय में नामांकित नए विद्यार्थियों को एजुकेशन किट प्रदान की गई, जिसमें स्कूल बैग, नोटबुक्स एवं स्टेशनरी सामग्री शामिल थी। यह किट बच्चों के शैक्षणिक जीवन की सशक्त शुरुआत का प्रतीक बनी। कार्यक्रम में शशधरा दास, चीफ बिजनेस ऑफिसर, अजीत राय, प्रोजेक्ट हेड, और धनंजय सिंह, जनरल मैनेजर-भूमि की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही ग्राम पंचायत बड़े भंडार के सरपंच ओमप्रकाश गुप्ता, उपसरपंच प्रतिनिधि घनश्याम यादव, शाला विकास समिति के अध्यक्षगण, पंचायत सदस्यगण, विद्यालय प्राचार्य एस.एल. सिदार, स्कूल प्रबंधन समिति के प्रतिनिधि एवं विद्यालय स्टाफ भी उपस्थित रहे।

Read More : Panna Viral Video: हजारों फीट ऊंचाई पर लटककर बनाई रील! वायरल वीडियो ने लोगों के उड़ाए होश, व्यूज के लिए मौत को किया चैलेंज

Adani Foundation: सरपंच ओमप्रकाश गुप्ता ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, समयबद्ध गृहकार्य और मोबाइल/टीवी से दूरी बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रोजेक्ट उत्थान की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण शिक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। शशधरा दास, अजीत राय एवं धनंजय सिंह ने बच्चों को आत्मविश्वास और अपने सपनों की ओर बढ़ने का संदेश दिया।धनंजय सिंह ने प्रोजेक्ट उत्थान की आगामी योजनाओं और व्यापक उद्देश्य पर भी प्रकाश डाला।

Read More : Ratlam Muharram Viral Video: मोहर्रम जुलूस के दौरान हिंदू राष्ट्र बैनर जलाने पर बवाल, 4 आरोपी गिरफ्तार, हिंदू संगठनों ने किया जमकर विरोध

Adani Foundation: वर्तमान में प्रोजेक्ट उत्थान पुसौर ब्लॉक के बड़े भंडार, सूपा और बुनगा संकुल केंद्रों के दस प्राथमिक और छह पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में संचालित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, अदाणी पॉवर लिमिटेड की रेल परियोजना एवं वॉटर पंप हाउस परियोजना से जुड़े 54 ग्रामों के विद्यालयों में भी एजुकेशन किट वितरित की जा रही है। इस अभियान से कुल 80 विद्यालयों के 4,000 से अधिक छात्र लाभान्वित हो रहे हैं।

Read More : Smart Meter in Jodhpur: 3 हजार की बिजली, 28 हजार रुपये का बिल.. ठनका उपभोक्ताओं का माथा, बोले 'हटाओ ये मीटर'

Adani Foundation: शिक्षा के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने हेतु दस प्राथमिक विद्यालयों में 350 सेट स्कूल डेस्क-बेंच वितरित किए गए हैं। अदाणी फाउंडेशन द्वारा रेलवे कॉरिडोर क्षेत्रों सहित कुल 750 डेस्क-बेंच वितरित किए जा रहे हैं, जिनमें से 350 डेस्क-बेंच पहले ही विद्यालयों तक पहुँचाए जा चुके हैं।

Read More : Minister Rakesh Singh Inspection: गिट्टी नहीं, मलबा-कचरा डाल कर बन रही थीं सड़कें! पीडब्लूडी मंत्री के औचक निरीक्षण में खुला घटिया निर्माण का सच

Adani Foundation: शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के साथ-साथ अदाणी फाउंडेशन स्वास्थ्य, आजीविका, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास जैसे विविध क्षेत्रों में भी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभा रहा है। फाउंडेशन का उद्देश्य समग्र और सतत विकास के माध्यम से समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाना है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: "प्रोजेक्ट उत्थान" अदाणी फाउंडेशन की एक शैक्षिक पहल है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और समावेशी बनाना है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Adani Foundation: Grand celebration of school entrance ceremony in Raigarh

शहर की खबरें
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

30 Sept 2026 | 5:05 pm