BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Jhiram Ghati Naxalite Attack: झीरम घाटी में शहीद हुए नेताओं को कांग्रेस करेगी याद.. हर जिले में मनाया जाएगा ‘शहादत दिवस’.. जायेंगे बस्तर

करीब 400 की संख्या में नक्सलियों कांग्रेस के काफिले पर हमला बोला था। एक साथ इतने नक्सलियों के एक जगह जमा होने और साजिश रचने के बावजूद पुलिस और सुरक्षाबलों …

Today News Live Update 25 May 2025 || image- ibc24 news file

Today News Live Update 25 May 2025 || image- ibc24 news file

satya prakash
Published: 20 May 2025 | 1:22 pmModified: 20 May 2025 | 1:22 pm
HIGHLIGHTS
  1. झीरम घाटी हमले में कांग्रेस नेताओं समेत 33 लोग मारे गए थे, 25 मई को शहादत दिवस।
  2. कांग्रेस प्रदेशभर में शहादत दिवस मनाएगी, दीपक बैज के नेतृत्व में बस्तर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम।
  3. करीब 400 नक्सलियों ने रचा था हमला, मास्टरमाइंड हिड़मा अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर।

2013 Naxal attack in Darbha valley: बस्तर: 25 मई को सुकमा के झीरम में हुए देश के सबसे बड़े नक्सल हमले को 12 साल पूरे हो जायेंगे। माओवादियों के हमले में कांग्रेस नेताओ समेत 33 लोगों की मौत हुई थी। इस हमले में कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, उनके बेटे दिनेश पटेल और दिग्गज नेता विद्याचरण शुक्ल ने भी जान गंवाई थी। हमला उस वक़्त हुआ था जब कांग्रेस के परिवर्तन रैली सुकमा जिले में झीरम घाटी के दरभा इलाके से गुजर रही थी।

Read More: Bhu Jal Sanvardhan Mission: आज 'भू जल संवर्धन मिशन' का शुभारंभ करेंगे सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विशेषज्ञों संग करेंगे चर्चा

बहरहाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस हमले के 12वीं जयंती को शाहदत दिवस के तौर पर मनाने का फैसला किया है। पीसीसी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि, झीरम कांड की बरसी पर कांग्रेस पूरे प्रदेश में शहादत दिवस मनाएगी। इस मौके पर सभी जिलों में शाहदत दिवस मनाया जायेगा। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बताया है कि, 25 मई को हम सब बस्तर जायेंगे और शहीद नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। बैज ने बताया कि अगर गृहमंत्री भी आते है तो उनका स्वागत भी किया जाएगा।

Read Also: FIR Registered on Congress MLA: कांग्रेस विधायक और पत्नी पर दहेज प्रताड़ना का मामला हुआ दर्ज, बहू बोली- स्कॉर्पियो चाहिए थी, नहीं दी तो सताया, लगाए ये चौंकाने वाले आरोप

क्या हुआ था झीरम में?

2013 Naxal attack in Darbha valley: गौरतलब है कि, नक्सलियों ने 12 साल पहले सुकमा जिले के झीरम घाटी में खूनी खेल खेलते हुए देश के सबसे बड़े राजनीतिक हत्याकांड को अंजाम दिया था। कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर किए गए हमले में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व सहित 33 लोगों की नक्सलियों ने निर्ममता से हत्या कर दी थी। इस पूरे हमले के पीछे ज्यादातर लोगों को पकड़ा जा चुका है लेकिन मास्टरमाइंड अभी पकड़ से बाहर है। रिपोर्ट के मुताबिक़ खूंखार नक्सली हिड़मा उर्फ़ देवा ने इस पूरे खूनी खेल की साजिश रची और इसे अंजाम दिया। करीब 400 की संख्या में नक्सलियों कांग्रेस के काफिले पर हमला बोला था। एक साथ इतने नक्सलियों के एक जगह जमा होने और साजिश रचने के बावजूद पुलिस और सुरक्षाबलों को इस हमले की भनक तक नहीं लगी थी। देश के सबसे बड़े माओवादी हमले के बाद राज्य के पुलिस विभाग पर इंटेलिजेंस फेल्योर के आरोप भी लगे थे। आज 12 साल बाद भी इस हत्याकांड पर सियासी बयानबाजी और सियासत जारी है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: 👉 यह हमला 25 मई 2013 को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले की झीरम घाटी में हुआ था।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: 2013 Naxal attack in Darbha valley, Congress will celebrate "Martyrdom Day" in entire Chhattisgarh

शहर की खबरें
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

01 Oct 2026 | 4:14 pm
Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

01 Oct 2026 | 3:49 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

01 Oct 2026 | 2:11 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत

Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत

01 Oct 2026 | 1:45 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am