SIR Scam Alert: सावधान! सामने आया SIR के नाम पर साइबर ठगों का डरावना खेल… मतदाता सूची अपडेट की आड़ में रची नई साजिश
ऑनलाइन साइबर ठगों ने अब ठगी करने का नया तरीका ढूंढ लिया है अब एसआईआर के नाम पर लोगों को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं, ठग एपीके फाइल डाउनलोड …

SIR Scam Alert:
- एसआईआर के नाम पर लोगों से ठगी।
- फाइल इंस्टाल होने पर बैंक डेटा की लूट।
- पुलिस ने अपील की अनजान फाइल न खोलें।
SIR Scam Alert:रायपुर: ऑनलाइन साइबर ठगों ने अब ठगी करने का नया तरीका ढूंढ लिया है अब एसआईआर के नाम पर लोगों को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें कॉल करके एसआईआर के फार्म के नाम पर ओटीपी मांगा जा रहा है।
SIR के नाम पर ठगी का नया तरीका
दरअसल ठग इसके जरिए एपीके फाइल डाउनलोड करवाकर ऑनलाइन ठगी करने की कोशिश कर रहे हैं। शहर में कई लोगों के पास इस तरह के कॉल आ चुके है, हालांकि वो साइबर ठगों के झांसे में नहीं आए अपनी सतर्कता के चलते ठगी के शिकार होने से बच गए है। आपको बता दें कि इन दिनों देश में एसआईआर के तहत मतदाता सूची अपडेट करने का काम किया जा रहा है। इसका फायदा उठाने साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं साइबर ठग एसआईआर फार्म या इसी नाम से कॉल करके आपसे ओटीपी नंबर मांगते हैं, इसके बाद झांसा देकर एसआईआर फाइल नाम से फर्जी एसआईआर डॉट.एपीके इंस्टाल कराते हैं, इस दौरान ठग सरकारी जैसे दिखने वाले नामों और लोगो का इस्तेमाल करते हैं ये देखकर कोई भी भ्रमित हो जाता है।
ठग किसी भी तरह से एपीके फाइल इंस्टाल करवाने में सफल हो जाते हैं, तो उन्हें मोबाइल का एक्सेस मिल जाता है इसके जरिए फोटो, वीडियो, फोन बुक आदि डेटा ले सकता है। अगर ऑनलाइन भुगतान का सिस्टम एक्टिव होता है तो बैंक खाते से पूरी रकम निकाल लेते हैं। वहीं पुलिस ने शहर राजधानी समेत प्रदेशवासियों से अपील करते हुए अपील की है कि अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए फाइल को ओपन न करें, पहले उसकी जांच कर लें। एसआईआर से जुड़े कॉल, फार्म आदि आने पर पहले अधिकारी बीएलओ आदि से चर्चा कर लें इसके बाद ही कोई कदम उठाएं।
यह भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: एसआईआर साइबर ठग लोगों को कॉल करके ओटीपी और फर्जी एपीके फाइल डाउनलोड करने के लिए भटकाते हैं।
लेखक के बारे में
IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।
और भी पढ़ें...Web Title: Beware! Cyber fraudsters in the name of SIR have revealed a terrifying scheme... a new conspiracy hatched under the guise of updating voter lists
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm