Bhupesh Baghel Devendra Yadav Controversy: ‘भूपेश से तकरार…सिंहदेव-महंत बने देवेंद्र के नए यार’ एक ही कार में तीनों का वीडियो वायरल होते ही अजय चंद्राकर ने विपक्ष पर फिर फोड़ा गुटबाजी का बम
Bhupesh Baghel Devendra Yadav Controversy: ‘भूपेश से तकरार…सिंहदेव-महंत बने देवेंद्र के नए यार’ एक ही कार में तीनों का वीडियो वायरल होते ही अजय चंद्राकर ने विपक्ष पर फिर फोड़ा …
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर सियासत तेज
- पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने गुटबाजी और अंदरूनी कलह का दावा किया
- भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव के खेमों के बीच वर्चस्व की लड़ाई
रायपुर: Bhupesh Baghel Devendra Yadav Controversy छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं के बीच गुटबाजी का मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। पहले तो दबी जुबान से ही पार्टी नेताओं के बीच गुटबाजी और सिर फुटव्वल की खबरें सामने आती थी, लेकिन अब कांग्रेस नेताओं के बीच की तकरार खुलकर सामने आने लगी है। ऐसा हम नहीं बल्कि भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कांग्रेस नेताओं के में गुटबाजी का दावा किया है। अजय चंद्राकर ने ये दावा तब किया जब पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के साथ देवेंद्र यादव नजर आए। ये वीडियो सामने आने के बाद सियासी बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है।
भूपेश को छोड़ सिंहदेव-महंत से यारी
Bhupesh Baghel Devendra Yadav Controversy दरअसल देवेंद्र यादव का टीएस सिंहदेव और नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तीनों एक ही कार में नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल सामने आते ही भाजपा को एक बार फिर कांग्रेस नेताओं के बीच तकरार का मुद्दा बैठे-बिठाए मिल गए। कांग्रेस का मुद्द हो तो अजय चंद्राकर ने भी लपकने में देर नहीं की और निशाना साध डाला। अजय चंद्राकर ने कांग्रेसियों पर निशाना साधते हुए कहा कि भूपेश बघेल के खिलाफ जोर लगा रहे हैं, जो भी हो इसमें कांग्रेस की गुटबाजी सतह पर दिख रही है। कांग्रेस नेताओं को गुटबाजी और कलह के बाहर प्रदेश के बारे में सोचने के लिए फ़ुर्सत ही नहीं। बता दें कि कांग्रेस नेताओं का ये वीडियो ऐसे समय में वायरल हुआ है जब भूपेश बघेल पंजाब के प्रभारी पद से हटाए जाने को लेकर पहले ही चौतरफा अटैक झेल रहे हैं।
कहां से शुरू हुई गुटबाजी की बात
बता दें कि भूपेश बघेल जब सीएम थे तो देवेंद्र यादव की गिनती उनके करीबी नेताओं में होती थी। लेकिन हाल ही में जब बिलासपुर में युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव में वोटिंग की बात तो पूरा समीकरण ही अलग नजर आया। विधायक अटल श्रीवास्तव के समर्थन से चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे विकास सिंह को देवेंद्र यादव खेमे ने अपने साथ कर लिया। इसे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और AICC सचिव देवेंद्र यादव के खेमों के बीच संगठन पर पकड़ और वर्चस्व की लड़ाई के तौर पर देखा गया।
ये भी पढ़ें
- Satya Niketan building collapse: एक के बाद एक नप गए 5 अधिकारी, MCD ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, देखें लिस्ट में किन-किन अफसर का नाम है शामिल
- Maruti Suzuki Car Price Hike: कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे लोगों को बड़ा झटका, इस दिग्गज कंपनी ने किया कीमत बढ़ाने का ऐलान, जानें आपकी जेब पर पड़ेगा कितना असर
- Today Live Breaking News and Updates 7 September 2026: सत्य निकेतन हादसा, बिल्डिंग मालिक हरिराम के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: देवेंद्र यादव का पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के साथ एक कार में वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई। भाजपा नेताओं ने इसे कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी से जोड़ते हुए निशाना साधा है।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Bhupesh Baghel Devendra Yadav Controversy: BJP MLA Ajay Chandrakar Target Congress on Viral Video
रायपुर
और भी पढ़ें ›
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी
01 Oct 2026 | 11:06 am
ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा
01 Oct 2026 | 10:36 am
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा
01 Oct 2026 | 10:31 am
Gold Silver Price Today 01 October 2026: रायपुर से लेकर इंदौर तक औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम! गोल्ड 1.11 लाख के करीब, माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी, कहा- हो गई अब अच्छे दिन की शुरुआत
01 Oct 2026 | 10:25 am