BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

CG Liquor Scam: आज खुल सकता है शराब घोटाला मामले का कच्चा चिट्ठा! ईडी के सामने पेश होंगे पूर्व मंत्री कवासी लखमा

CG Liquor Scam: आज खुल सकता है शराब घोटाला मामले का कच्चा चिट्ठा! ईडी के सामने पेश होंगे पूर्व मंत्री कवासी लखमा

Congress divided on Naxal front. Photo Credit: file

Congress divided on Naxal front. Photo Credit: file

Bhavna Sahu
Published: 03 Jan 2025 | 9:49 amModified: 03 Jan 2025 | 9:49 am

CG Liquor Scam: रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में फंसे पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा पर ED का शिकंजा कसता जा रहा है। शराब घोटाले के मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश लखमा आज ED के समक्ष पेश होने वाले हैं।  दरअसल,  ED को लखमा, उनके करीबियों के ठिकानों पर पड़े छापों में अहम सबूत मिले हैं। ED ने कवासी लखमा उनके बेटे हरीश को कुछ दस्तावेजों के साथ कल पूछताछ के लिए बुलाया है।

Read More: Kolhapur Dead Man Alive: ब्रेकर में एम्बुलेंस के उछलते ही लाश में आ गई जान, घर पर हो चुकी थी अंतिम संस्कार की तैयारी, परिवार वालों के चेहरे पर आई मुस्कान

बता दें कि, ED ने कवासी लखमा और उनके बेटे को आज तलब किया है। 28 दिसंबर को ED ने कवासी लखमा, हरीश लखमा उनके के खास सुशील ओझा और ओएसडी जयंत यादव के यहां सहित सात जगहों पर छापा मारा था। इस छापे में महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद किया गया था। इनके पास घोटाले से संबंधित महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं। हालांकि, कवासी लखमा ने जांच में पूर्ण सहयोग करने की बात कही है। बता दें कि, कवासी लखमा और हरीश लखमा 11 बजे ED दफ्तर पहुंचेंगे।

Read More: Water Shortage in Bhilai: भिलाईवासियों के लिए बड़ी खबर, इन इलाकों में नहीं आएगी पानी, दो दिनों तक करना पड़ेगा परेशानियों का सामना 

पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने बताया था कि उन्हें और पुत्र सहित अन्य को ईडी कार्यालय तलब किया गया है। साथ ही कहा कि वह अनपढ़ आदमी हैं, आबकारी अधिकारी ए.पी. त्रिपाठी और उनके ओएसडी ने जिस कागज पर हस्ताक्षर करने के लिए बोलते थे वह उसमें हस्ताक्षर कर देते थे। लखमा के अनुसार घोटाले का मास्टरमाइंड एपी त्रिपाठी है। इसमें कितने करोड़ रुपए का शराब घोटाला हुआ है, उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है। बता दें कि छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में ED जांच कर रही है। ED ने ACB में FIR दर्ज कराई है। दर्ज FIR में 2 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले की बात कही गई है।

Read More: Chhattisgarh Cabinet Expansion: सीएम साय ने राज्यपाल रामेन डेका से की मुलाकात, कैबिनेट विस्तार के साथ बदले जा सकते हैं कई मंत्रियों का प्रभार

ED ने अपनी जांच में पाया कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में कई नेता और अफसर अवैध सिंडिकेट के जरिए घोटाले को अंजाम दे रहे थे। वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो ये पूरा सिंडिकेट सरकार के इशारों पर ही चलता रहा। तत्कालीन आबकारी मंत्री कवासी लखमा को भी इसकी जानकारी थी और कथित तौर पर कमीशन का बड़ा हिस्सा आबकारी मंत्री कवासी लखमा के पास भी जाता था।  इस मामले को लेकर 2161 करोड़ के शराब घोटाले के मामले में ACB ने 70 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। FIR में तत्कालीन आबकारी मंत्री कवासी लखमा का नाम भी FIR में शामिल है, जिन्हें हर महीने 50 लाख दिया जाता था।

FAQ:

कवासी लखमा को कब ईडी ने समन भेजा था?

ईडी ने कवासी लखमा को शराब घोटाले के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था। यह समन 2025 की शुरुआत में भेजा गया था।

कवासी लखमा पर किस घोटाले का आरोप है?

कवासी लखमा पर छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले का आरोप है, जिसमें 2000 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय हानि हुई थी।

ईडी ने कवासी लखमा के साथ कितने लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है?

ईडी ने इस मामले में 70 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिसमें पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा का नाम भी शामिल है।

क्या कवासी लखमा ने शराब घोटाले में अपनी भूमिका को स्वीकार किया है?

कवासी लखमा ने स्वीकार किया है कि उन्होंने अनपढ़ होने के कारण कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए थे, लेकिन उनका कहना है कि उन्हें घोटाले की पूरी जानकारी नहीं थी।

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में कितने करोड़ रुपये की हानि हुई?

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में 2161 करोड़ रुपये से ज्यादा की हानि होने की बात कही गई है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: Kawasi Lakhma will appear in front of ED team today

शहर की खबरें
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!

Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!

01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान

UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान

01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा

Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा

01 Oct 2026 | 4:53 pm