CG Vidhan Sabha Session 2025: बजट सत्र के पहले दिन ही बरपेगा हंगामा!.. लखमा के अरेस्ट से लेकर चुनाव में सरकार मशीनरी का इस्तेमाल रहेगा मुद्दा
विपक्ष के आरोपों को देखते हुए यह स्पष्ट है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र हंगामेदार रहेगा। अब देखना यह होगा कि सरकार विपक्ष के इन आरोपों का किस तरह …
CG Vidhan Sabha Budget Session 2025 | Image Source | IBC24
- बजट सत्र में कांग्रेस का वार, सरकार को कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर घेरने की तैयारी।
- भाजपा का कांग्रेस पर तंज, पहले एकजुट हों फिर सरकार को घेरने की करें कोशिश।
- छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र रहेगा हंगामेदार, विपक्ष ने सरकार को घेरने की बनाई रणनीति।
CG Vidhan Sabha Budget Session 2025: रायपुर: प्रदेश में विपक्षी दल कांग्रेस, कल से शुरू होने वाले बजट सत्र में साय सरकार को कानून व्यवस्था, महतारी वंदन योजना, कवासी लखमा की गिरफ्तारी, चुनाव में सत्ता के दुरुपयोग सहित विभिन्न मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है। कांग्रेस इस संबंध में पुख्ता दस्तावेजों के साथ सदन में सरकार को घेरने की रणनीति बना रही है। इसको लेकर कांग्रेस विधायक दल की बैठक सोमवार को नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के बंगले में आयोजित की जाएगी।
कांग्रेस की रणनीति
बैठक में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मंत्री विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस दौरान प्रत्येक विधायक को अलग-अलग मुद्दे उठाने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। कांग्रेस विधायकों को कानून व्यवस्था, महतारी वंदन योजना में अनियमितताएं, लखमा की गिरफ्तारी, जहरीली शराब के सेवन से हुई मौतें, सरकारी नियुक्तियों में गड़बड़ी और चुनाव में सत्ता के दुरुपयोग के मुद्दों पर दस्तावेजी सबूतों के साथ सदन में सरकार को घेरने की योजना सौंपी जाएगी।
सत्ताधारी भाजपा का तंज
CG Vidhan Sabha Budget Session 2025 : वहीं, इस मुद्दे पर राज्य सरकार के मंत्री टंकाराम वर्मा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पहले कांग्रेस के विधायक एकजुट तो हो जाएं, फिर सरकार को घेरने की बात करें। उन्होंने कहा, "हारे हुए और जनता द्वारा नकारे गए नेता अब विपक्ष के विधायकों को ट्रेनिंग देंगे? विपक्ष के पास विधानसभा में उठाने लायक कोई ठोस मुद्दा नहीं है। वे सिर्फ हंगामा कर सदन की कार्यवाही को बाधित करने की कोशिश करेंगे।"
बजट सत्र में हंगामे के आसार
विपक्ष के आरोपों को देखते हुए यह स्पष्ट है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र हंगामेदार रहेगा। अब देखना यह होगा कि सरकार विपक्ष के इन आरोपों का किस तरह से जवाब देती है और सदन में अपनी स्थिति को मजबूत बनाए रखती है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: बजट सत्र कल से शुरू हो रहा है, जिसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: CG Vidhan Sabha Budget Session 2025, There is a possibility of uproar in the budget session starting tomorrow
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm