BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

भावी उद्योगों के लिए एक नया केंद्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: साय

भावी उद्योगों के लिए एक नया केंद्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: साय

भावी उद्योगों के लिए एक नया केंद्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: साय
Bhasha
Published: 18 Sept 2026 | 7:48 pmModified: 18 Sept 2026 | 7:48 pm

रायपुर, 18 सितंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को कहा कि राज्य अपने पारंपरिक उद्योगों को मजबूत बनाते हुए नयी अर्थव्यवस्था और उभरते उद्योगों की ओर तेजी से बढ़ रहा है, और भविष्य के उद्योगों का एक नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार यहां साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित 'इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026' के उद्घाटन समारोह में साय ने कहा कि उनकी सरकार की भूमिका उद्योगों के लिए केवल एक नियामक तक सीमित नहीं है, बल्कि उद्योग व निवेश के रास्ते को आसान बनाने के लिए एक सुविधा प्रदाता के रूप में कार्य करना भी है।

विभिन्न राज्यों के उद्यमियों, निवेशकों और औद्योगिक प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए उन्होंने उन्हें छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में भागीदार बनने और निवेश के अवसरों का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया।

उन्होंने कहा, “खनिज संसाधन, ऊर्जा, वन संपदा, मानव संसाधन और मध्य भारत में राज्य की अनुकूल भौगोलिक स्थिति इसकी प्राकृतिक ताकतें हैं। सरकार इन ताकतों को आधुनिक तकनीक, बेहतर बुनियादी ढांचे और निवेशक-अनुकूल नीतियों के साथ जोड़कर छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख औद्योगिक व निवेश गंतव्यों में शामिल करने के लिए काम कर रही है।”

साय ने कहा कि राज्य सरकार ने उद्योग, निवेशकों और अन्य हितधारकों के साथ व्यापक परामर्श के बाद 'औद्योगिक विकास नीति 2024-30' लागू की है।

उन्होंने कहा कि इस नीति का उद्देश्य केवल निवेश आकर्षित करना नहीं है, बल्कि एक ऐसा औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र बनाना है जिसमें निवेश, उत्पादन, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था एक साथ बढ़ सकें। भाषा संजीव जोहेब

जोहेब

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: भावी उद्योगों के लिए एक नया केंद्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: साय

People also search for:Chhattisgarh Silk Industry
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

01 Oct 2026 | 11:08 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

01 Oct 2026 | 9:43 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am