Chhattisgarh School Opening Date: छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे सभी सरकारी स्कूल.. मनाया जाएगा प्रवेशोत्सव, स्कूल एजुकेशन सेक्रेटरी ने लिखा DEO और JD को खत
Chhattisgarh School Opening Date 2026: छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी स्कूल 16 जून से खुलेंगे, प्रवेशोत्सव के साथ नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होगी।

Chhattisgarh School Opening Date 2026
- छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूल 16 जून से फिर खुलेंगे।
- स्कूलों में प्रवेशोत्सव मनाने के निर्देश जारी किए गए।
- डीईओ और संयुक्त संचालकों को तैयारियां पूरी करने का आदेश।
रायपुर: भीषण गर्मी के बीच सवाल उठ रहे थे कि, छत्तीसगढ़ में स्कूलों की शुरुआत कब से होगी? (Chhattisgarh School Opening Date 2026) सरकार ने गर्मी के प्रकोप को देखते हुए 30 के बजाये 20 अप्रैल से ही गर्मी की छुट्टियों का ऐलान कर दिया था। यह समर वेकेशन करीब 45 दिनों का था, जो 55 दिनों का हो गया।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
16 जून से खुलेंगे स्कूलों के पट
यह छुट्टियां 15 जून को खतम हो रही है। अटकलें लगाई जा रही थी कि, धूप और गर्मी को देखते हुए सरकार इसे 1 जुलाई तक बढ़ा सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि, छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूल तय तिथि यानी 16 जून को ही खुलेंगे। इस संबंध में सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी और संयुक्त संचालक को खत प्रेषित कर दिया गया है।
मनाया जाएगा प्रवेशोत्सव
स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव ने अपने पत्र में शिक्षाधिकारियों को निर्देशित करते हुए शालाओं में विधिवत प्रवेशोत्सव मनाये जाने को कहा है। (Chhattisgarh School Opening Date 2026) उन्होंने सभी सरकारी स्कूलों में रंग-रोगन, साफ़ सफाई और सभी जरूरी संसाधन पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
क्या लिखा है आदेश में?
स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव ने अपने पत्र में शिक्षाधिकारियों को निर्देशित करते हुए शालाओं में विधिवत प्रवेशोत्सव मनाये जाने को कहा है। (Chhattisgarh School Opening Date 2026) उन्होंने सभी सरकारी स्कूलों में रंग-रोगन, साफ़ सफाई और सभी जरूरी संसाधन पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
सरकार के तरफ से जारी आदेश में लिखा है कि, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप छत्तीसगढ़ शासन की स्पष्ट मंशा है कि छात्र-छात्राओं को स्वच्छ एवं सुन्दर वातावरण में गुणवत्तायुक्त शिक्षा दी जावे। स्कूल शिक्षा विभाग इस दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। इस वर्ष भी शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन 16 जून, 2026 से प्रत्येक स्तर पर किया जाना है। इसके हेतु यह अत्यंत आवश्यक है कि शाला प्रवेश उत्सव की प्रारंभिक तैयारी के साथ-साथ पर्याप्त प्रचार-प्रसार भी किया जावे। शाला प्रवेश उत्सव हेतु निम्नानुसार कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें:-
प्रवेश उत्सव के पूर्व संपादित किये जाने वाले विशेष कार्य
1. शाला प्रवेश उत्सव का जोर-शोर से एवं व्यापक प्रचार-प्रसार किया जावे तथा यथासंभव बैनर-पोस्टर लगाया जावे, रैली निकाली जावे। गांवों में तथा शहरी वार्डों में मुनादी कराई जावे। (Chhattisgarh School Opening Date 2026) स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं शाला विकास समिति एवं पालकों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जावे।
2. शाला प्रारंभ होने के पूर्व शाला भवन/परिसर/अध्यापन कक्षों की साफ-सफाई एवं मरम्मत कर ली जावे। शाला को आकर्षक एवं परिसर में ग्रीन-रिच वातावरण बनाया जावे। मरम्मत योग्य भवनों की मरम्मत 15 जून 2026 तक पूर्ण कर ली जावे।
3. शाला स्तर/संकुल स्तर/ब्लॉक स्तर/जिला स्तर पर शाला प्रवेश उत्सव मनाया जावे ताकि सत्र के प्रारंभ से ही अध्ययन-अध्यापन के लिए बेहतर माहौल तैयार हो सके, इसके लिए जिला स्तर पर आवश्यक रूपरेखा तैयार कर ली जावे।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
4. विद्यार्थियों की उपस्थिति पूर्ववत् से ही सुनिश्चित कर ली जावे। (Chhattisgarh School Opening Date 2026) कक्षा पहली के लिए आंगनबाड़ी केन्द्र से बच्चों की सूची प्राप्त करें तथा इसी प्रकार कक्षा 5वीं उत्तीर्ण होने वाले बच्चों की सूची एवं टी.सी. प्रधान पाठक, प्राथमिक शाला से प्राप्त कर कक्षा 6वीं में प्रवेश की कार्यवाही की जावे।
5. शाला त्यागी बच्चों को प्रेरित कर पुनः शाला की मुख्य धारा में जोड़ें। ध्यान रखें यह वास्तविक होना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
पेट्रोल पंप से थोक खरीद पर रोक, डीजल की बिक्री पर प्रति वाहन 200 लीटर की सीमा
बिहार कंगाल होने की कगार पर, सरकार वित्तीय स्थिति पर जवाब दे : तेजस्वी
उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार ठग ने शादी के बहाने 25 से अधिक महिलाओं से करोड़ों की ठगी की
ब्रिक्स बैठक: चौहान ने छोटे किसानों की बेहतरी एवं खाद्य सुरक्षा के लिए साझा प्रयास का किया आह्वान
केरल: पत्नी की शिकायत पर भाजपा नेता के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: A: राज्य के सभी सरकारी स्कूल 16 जून 2026 से नियमित रूप से खुलेंगे।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Chhattisgarh Government Schools to Reopen from June 16, Enrollment Festival to Be Celebrated
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pmखाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pmएनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव
01 Oct 2026 | 10:00 pmमहंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 9:56 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pmकार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी
01 Oct 2026 | 9:45 pm