छत्तीसगढ़ : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ‘योग संगम-हरित योग’ नामक कार्यक्रम का होगा आयोजन
छत्तीसगढ़ : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ‘योग संगम-हरित योग’ नामक कार्यक्रम का होगा आयोजन
रायपुर, 20 जून (भाषा) छत्तीसगढ़ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को 'योग संगम-हरित योग' विषय पर आधारित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है। जिला मुख्यालयों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक 21 जून को इस बार 'योग संगम-हरित योग' विषय पर सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित होगा।
उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालयों में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास के कार्यक्रम में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केंद्रीय राज्य मंत्री, दोनों उपमुख्यमंत्री, मंत्रीगण, सांसद और विधायकगण मुख्य अतिथि होंगे।
अधिकारियों ने बताया कि राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में 21 जून को राजधानी रायपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में जशपुर जिले के रणजीता स्टेडियम में सुबह सात बजे सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी।
उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री अरूण साव जिला मुख्यालय मुंगेली तथा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कबीरधाम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। वहीं, राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे।
अधिकारियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्य के विभिन्न जिलों में होने वाले कार्यक्रमों के दौरान पौधारोपण, बीज वितरण, पौधों का संरक्षण, स्वच्छता अभियान और पर्यावरण जागरुकता जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
भाषा
संजीव, रवि कांत
रवि कांत
लेखक के बारे में
Web Title: छत्तीसगढ़ : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ‘योग संगम-हरित योग’ नामक कार्यक्रम का होगा आयोजन
Raipur
और भी पढ़ें ›
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am