CM Vishnu Deo Sai Press Conference: “11 साल में मोदी सरकार ने रचा इतिहास… कई देशों में मोदी को मिला हनुमान का दर्जा”, CM विष्णुदेव साय ने गिनाई बड़ी उपलब्धियां, नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ का वादा
11 साल में मोदी सरकार ने रचा इतिहास… कई देशों में मोदी को मिला हनुमान का दर्जा…CM Vishnu Deo Sai Press Conference: “Modi government

CM Vishnu Deo Sai Press Conference | Image Source | IBC24
- BJP की "संकल्प से सिद्धि" अभियान के तहत PC
- केंद्र में मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर PC
- सर्किट हाउस में CM विष्णु देव साय की PC
रायपुर: CM Vishnu Deo Sai Press Conference: केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत बुधवार को सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान रायपुर शहर के तीन विधायक भी मुख्यमंत्री के साथ मंच पर मौजूद थे।
CM Vishnu Deo Sai Press Conference: मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मोदी सरकार के 11 साल ऐतिहासिक और उपलब्धियों से भरा हुआ हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ से गहरा लगाव है और उनके नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंच चुकी है। सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि पिछली सरकारों ने गरीबों के अधिकारों को छीना लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार ने 18 लाख आवासों को स्वीकृति देकर गरीबों को उनका हक लौटाया है। उन्होंने बताया कि सरकार 70 लाख महिलाओं के खातों में हर महीने 1,000 रुपए की राशि भेज रही है। साथ ही भूमिहीन कृषि मजदूरों को भी आर्थिक सहायता राशि दी जा रही है।
CM Vishnu Deo Sai Press Conference: मुख्यमंत्री साय ने रामलला दर्शन योजना का जिक्र करते हुए बताया कि हजारों श्रद्धालु अब अयोध्या जाकर भगवान राम के दर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ राज्य सरकार को बड़ी सफलता मिली है और संभावना है कि मार्च 2026 से पहले छत्तीसगढ़ नक्सलवाद मुक्त हो सकता है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल उत्साह के साथ कार्य कर रहे हैं और नक्सलवाद अब अपनी अंतिम सांसें ले रहा है। सीएम साय ने कहा कि मोदी सरकार के शासनकाल में आदिवासी समाज का मान-सम्मान अभूतपूर्व रूप से बढ़ा है और छत्तीसगढ़ की जनता को प्रधानमंत्री का आशीर्वाद मिल रहा है।
CM Vishnu Deo Sai Press Conference: कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा की कांग्रेस की कथनी और करनी में कोई मेल नहीं है। उनके पास झूठ बोलने की PHD है और उनके चेहरे पर शर्म तक नहीं दिखती। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कुछ देशों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान हनुमान की उपाधि दी है जो उनकी नेतृत्व क्षमता और निःस्वार्थ सेवा भावना को दर्शाता है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा की जो हमें छेड़ेगा उसे छोड़ेंगे नहीं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मुख्य उपलब्धियों में 18 लाख आवास स्वीकृति, 70 लाख महिलाओं को ₹1000 मासिक सहायता, भूमिहीन मजदूरों को आर्थिक मदद, और अर्थव्यवस्था का वैश्विक स्तर पर 4वें स्थान पर पहुंचना शामिल हैं।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: CM Vishnu Deo Sai Press Conference: "Modi government created history in 11 years... Modi got the status of Hanuman in many countries", CM Vishnudev Sai listed major achievements, promised a Naxal-free Chhattisgarh
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल
01 Oct 2026 | 2:04 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल
01 Oct 2026 | 1:34 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am