Raipur News: इनके नेताओं को दारू, कोयला, महादेव सट्टा का पैसा जमीन में खपाना था इसलिए…., मंत्री ओपी चौधरी ने क्यों कही ये बात ?
New land guideline Controversy: राज्य के मंत्री ओपी चौधरी ने नई दरों के विरोध को कांग्रेस की साजिश बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने अपने समय में गाइडलाइन …

Raipur News, image source: file image
- मंत्री OP चौधरी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
- ओपी चौधरी ने नई दरों के विरोध को कांग्रेस की साजिश बताया
- कांग्रेस और जमीन व्यवसायियों का जोरदार विरोध
रायपुर। Raipur News, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा हाल ही में जारी की गई जमीन की नई गाइडलाइन दरों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। राजधानी में आज भूमि व्यवसाय से जुड़े लोगों ने कांग्रेस नेताओं के साथ मिलकर इस फैसले के खिलाफ जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के बाद प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकाली और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर गाइडलाइन दरों को वापस लेने की मांग की।
मंत्री OP चौधरी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
New land guideline Controversy, राज्य के मंत्री ओपी चौधरी ने नई दरों के विरोध को कांग्रेस की साजिश बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने अपने समय में गाइडलाइन रेट में 30% की कटौती की थी। इनके नेताओं को दारू, कोयला, महादेव सट्टा का पैसा जमीन में खपाना था। इसी कारण जमीन की दरें जानबूझकर नहीं बढ़ने दी गईं। कांग्रेस नेताओं ने कम दाम पर जमीन खरीदकर बड़े पैमाने पर इकट्ठा की।
Raipur News, मंत्री चौधरी ने कहा कि मौजूदा सरकार की नई गाइडलाइन से किसानों को अधिग्रहण में ज्यादा मुआवजा मिलेगा, मध्यमवर्गीय परिवारों को ज्यादा होम लोन मिल सकेगा, रियल एस्टेट सेक्टर मजबूत होगा और राज्य को राजस्व लाभ होगा।
कांग्रेस और जमीन व्यवसायियों का जोरदार विरोध
पूर्व महापौर प्रमोद दुबे के नेतृत्व में जमीन कारोबार से जुड़े लोगों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। दुबे ने नई गाइडलाइन को अव्यावहारिक और तुगलकी बताया। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा जिस जमीन की कीमत पहले 600 रुपये प्रति स्क्वायर फीट थी, उसे बढ़ाकर 4200 रुपये कर दिया गया। 5000 वर्गफुट की जमीन जिसकी बाजार कीमत लगभग 30 लाख है, उस पर 20 लाख रुपये का पंजीयन शुल्क लिया जा रहा है।यह सब सामान्य लोगों के हितों के खिलाफ है और जमीन खरीदने को असंभव बना देगा।
प्रमोद दुबे ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने 5 डेसिमल तक छोटी जमीन की रजिस्ट्री पर लगे प्रतिबंध को हटाया था, लेकिन मौजूदा सरकार ने इसे फिर से लागू कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार इस “गलत और अव्यावहारिक निर्णय” को वापस नहीं लेती, विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
नई गाइडलाइन दरों को लेकर राज्य में राजनीतिक और कारोबारी दोनों स्तरों पर टकराव तेज हो गया है।
सरकार इसे आर्थिक सुधार बता रही है, जबकि विपक्ष और जमीन कारोबारी इसे जनविरोधी कदम कहकर विरोध कर रहे हैं। जमीन मूल्य निर्धारण को लेकर यह विवाद आने वाले दिनों में और बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन सकता है।
इन्हे भी पढ़ें:
- Shani Budh Yuti 2025: 28-29 नवंबर को 500 सालों बाद बनेगा अद्भुत संयोग, शनि-बुध होंगे मार्गी, इन राशियों की खुलेगी किस्मत
- Imran Khan: जेल में बंद पूर्व पीएम की हत्या ? यहां के विदेश मंत्रालय का बड़ा दावा, पूरे देश में मचा बवाल
- Vidisha Love Jihad: पहले नाम बदलकर दोस्ती की, फिर मिलने बुलाकर करने लगा गंदी हरकत, सामने आया मौके का वीडियो
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Controversy over the new land guideline rates recently issued by the Chhattisgarh government
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm