Kawasi Lakhma in CG Vidhan Sabha: ‘…तो क्या मैं पाकिस्तान से आया हूं?’ अजय चंद्राकर ने ऐसा क्या पूछ लिया कि कवासी लखमा ने कह दी ये बात, बीच-बचाव में आए स्पीकर रमन सिंह
Kawasi Lakhma in CG Vidhan Sabha: ‘…तो क्या मैं पाकिस्तान से आया हूं?’ अजय चंद्राकर ने ऐसा क्या पूछ किया कि कवासी लखमा ने कह दी ये बात, बीच-बचाव में …

Kawasi Lakhma in CG Vidhan Sabha / अजय चंद्राकर और कवासी के बीच नोकझोंक / Image Source: DD Chhattisgarh
रायपुर: Kawasi Lakhma in CG Vidhan Sabha छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। प्रश्नकाल की शुरुआत जल जीवन मिशन में हुई भ्रष्टाचार के मुद्दे के साथ हुआ। भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने इस मुद्दे को उठाया। धरमलाल कौशिक ने कहा कि भ्रष्टाचार की पुष्टि हुई, लेकिन सिर्फ अनुबंध निरस्त हुआ है। फर्जी कूट रचित दस्तावेज के आधार पर अरबों का काम लिया गया। ऐसे में ब्लैकलिस्ट करना ही काफी नहीं है। उन्होंने ED से जांच और FIR दर्ज करने की मांग की। वहीं, सदन की कार्यवाही के दौरान एक बार फिर पूर्व मंत्री कवासी लखमा और अजय चंद्राकर के बीच नोकझोंक देखने को मिली।
Kawasi Lakhma in CG Vidhan Sabha दरअसल स्पीकर रमन सिंह ने कवासी लखमा को सदन को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया। कवासी लखमा ने सदन के पटल पर अपना पश्न रखते हुए सड़क निर्माण को लेकर सवाल पूछा। सवाल पूरा होने से पहले ही अजय चंद्राकर ने पूछा कि सुकमा कब से गए हो? अजय चंद्राकर ने पूछा कि सुकमा कब से गए हो दादी? तो इतने में कवासी लखमा ने जवाब देते हुए कहा कि क्या मैं पाकिस्तान में रहता हूं।
वहीं, अजय चंद्राकर के बोलने के बाद कवासी लखमा ने स्पीकर से निवेदन करते हुए कहा कि इन लोगों को मालूम है कि पोल खोलेगा, इसलिए पहले ही डिस्टर्ब कर देते हैं। इसलिए माननीय, अजय चंद्राकर जी से कह दीजिए कि मुझे डिस्टर्ब न करें। कवासी के निवेदन पर स्पीकर रमन सिंह ने अजय चंद्राकर को निर्देश देते हुए कहा कि कवासी लखमा को आप डिस्टर्ब न करें। वहीं, इसके बाद कवासी ने अपना सावल पूछा, जिसका जवाब डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिया।
FAQ Section:
जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने क्या कहा?
भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार की पुष्टि होने के बाद अनुबंध निरस्त करने के बावजूद ED से जांच और FIR दर्ज करने की मांग की।
पूर्व मंत्री कवासी लखमा और अजय चंद्राकर के बीच किस मुद्दे पर नोकझोंक हुई?
पूर्व मंत्री कवासी लखमा और अजय चंद्राकर के बीच सड़क निर्माण को लेकर सवाल-जवाब के दौरान नोकझोंक हुई, जब अजय चंद्राकर ने कवासी लखमा से सुकमा जाने के बारे में सवाल पूछा।
कवासी लखमा ने अजय चंद्राकर के बयान पर क्या जवाब दिया?
कवासी लखमा ने अजय चंद्राकर के सवाल "सुकमा कब से गए हो?" के जवाब में कहा, "क्या मैं पाकिस्तान में रहता हूं?"
स्पीकर रमन सिंह ने सदन की कार्यवाही के दौरान क्या निर्देश दिया?
स्पीकर रमन सिंह ने अजय चंद्राकर को निर्देश दिया कि वे कवासी लखमा को डिस्टर्ब न करें, ताकि वे अपना सवाल पूरा कर सकें।
कवासी लखमा का सवाल किस बारे में था और इसका जवाब किसने दिया?
कवासी लखमा का सवाल सड़क निर्माण को लेकर था, जिसका जवाब डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिया।
https://youtu.be/4ZR4N87GFyI
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: 'do I come from Pakistan?' Kawasi Lakhma ask to Ajay Chandrakar in CG Vidhan Sabha
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm