Dr Mohan Yadav on IBC24 News: सीएम डॉ मोहन यादव ने दी IBC24 को शुभकामनायें.. कहा’ एमपी-सीजी के रिश्ते को मजबूत करने में IBC24 न्यूज चैनल की सबसे अहम भूमिका’
डॉ मोहन यादव ने बताया कि, वह आज के समारोह में उपस्थित होने वाले थे, लेकिन नहीं हो पाए और इसका उन्हें मलाल भी है। वे अगली बार जब आएंगे …

Dr Mohan Yadav on IBC24 News
Dr Mohan Yadav on IBC24 News: रायपुर: राजधानी में आज मध्यभारत के सबसे बड़े हिंदी न्यूज चैनल आईबीसी24 के अत्याधुनिक मीडियाप्लेक्स का शुभारम्भ किया गया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, छग के सीएम विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, गोयल ग्रुप के चेयरमैन सुरेश गोयल और न्यूज चैनल के एडिटर-इन-चीफ रविकांत मित्तल समेत बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन व आईबीसी24 के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहें।
इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अपरिहार्य कारणों से उपस्थित नहीं हो पाए लिहाजा उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये न्यूज चैनल को बधाई और शुभकामनायें दी।
अपने सम्बोधन में सीएम डॉ यादव ने कहा, "सम्मानीय चेयरमैन गोयल जी, एडिटर-इन-चीफ रवि जी और समूचे IBC24 को नए भवन के लोकार्पण की बधाई और शुभकामनायें देता हूँ। मीडिया लोकतंत्र के जड़ों को मजबूत करने का काम करता है, बात आईबीसी24 की करें तो निडर और निष्पक्ष रहकर पत्रकारिता ही आईबीसी24 की धार रही है।"
Dr Mohan Yadav on IBC24 News: डॉ मोहन यादव ने कहा कि, "आईबीसी24 ने बीते 16 वर्षों से छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के रिश्तों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। पुराने दौर में जब कुछ ही प्रादेशिक चैनल अपना स्थान बना पाते थे, उनमें से एक आईबीसी24 न्यूज चैनल है। सीएम डॉ यादव ने कहा कि, निष्पक्षता, सत्यवादिता और नक्सल समस्याओं के बावजूद आम लोगों की आवाज बनकर हमारे आईबीसी24 ने पहचान बनाई है।"
डॉ मोहन यादव ने बताया कि, वह आज के समारोह में उपस्थित होने वाले थे, लेकिन नहीं हो पाए और इसका उन्हें मलाल भी है। वे अगली बार जब आएंगे तो आईबीसी24 के साथ समय व्यतीत करेंगे।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Dr Mohan Yadav on IBC24 News Join through video conferencing and give congratulations and best wishes to the channel
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm