Raipur Dr Ambedkar Hospital News: होली के दिन भी जारी रहेंगी मेकाहारा में आपातकालीन सेवाएं.. CM साय के निर्देश पर अधीक्षक ने जारी किया आदेश
होली के दौरान संभावित सड़क दुर्घटनाओं, जलने, झगड़े या अन्य स्वास्थ्य आपात स्थितियों को ध्यान में रखते हुए ट्रॉमा और इमरजेंसी यूनिट को विशेष रूप से मजबूत बनाया गया है। …
Emergency services will continue on Holi in Raipur
- होली पर अम्बेडकर अस्पताल में विशेष चिकित्सा प्रबंध, 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी आपातकालीन सेवाएं
- ट्रॉमा सेंटर सशक्त, डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
- होली के दिन ओपीडी बंद, लेकिन इमरजेंसी वार्ड और चिकित्सा इकाइयां पूरी क्षमता से कार्यरत
Emergency services will continue on Holi in Raipur: रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के दिशानिर्देश पर होली के मद्देनजर अम्बेडकर अस्पताल में विशेष चिकित्सा उपाय किए गए हैं। अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने सभी डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल कर्मियों और संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत इलाज मुहैया कराया जा सके।
आपातकालीन सेवाएं चौबीसों घंटे रहेंगी उपलब्ध
होली के दौरान किसी भी दुर्घटना या आकस्मिक चिकित्सा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आपात चिकित्सा सेवाओं को 24x7 संचालित रखने के निर्देश दिए गए हैं। चूंकि 14 मार्च को शासकीय अवकाश रहेगा, इसलिए ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी, लेकिन इमरजेंसी वार्ड, ट्रॉमा सेंटर और अन्य महत्वपूर्ण चिकित्सा इकाइयां पूरी क्षमता से कार्यरत रहेंगी।
चिकित्सा संसाधनों की पर्याप्त व्यवस्था
Emergency services will continue on Holi in Raipur: आपातकालीन वार्डों में जीवन रक्षक दवाओं, आवश्यक उपकरणों और संसाधनों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। सभी डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात रहने का निर्देश दिया गया है, जिससे मरीजों को तत्काल चिकित्सा सहायता मिल सके।
ट्रॉमा एवं इमरजेंसी यूनिट को किया गया सशक्त
होली के दौरान संभावित सड़क दुर्घटनाओं, जलने, झगड़े या अन्य स्वास्थ्य आपात स्थितियों को ध्यान में रखते हुए ट्रॉमा और इमरजेंसी यूनिट को विशेष रूप से मजबूत बनाया गया है। मेडिकल स्टाफ को किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तत्पर रहने को कहा गया है। अस्पताल प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि होली के दौरान सतर्क रहें और किसी भी स्वास्थ्य समस्या की स्थिति में तत्काल अस्पताल की आपातकालीन सेवाओं का लाभ उठाएं।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Emergency services will continue on Holi in Raipur, Special initiative of CM and Health Minister
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm