Fake Jewel Loans in Raipur: EOW ने मैनेजर और क्लर्क को किया गिरफ्तार! बंद खातों से फर्जी ज्वेल लोन में 1 करोड़ 65 लाख का गबन, ठगी का तरीका जान उड़ जाएंगे होश
EOW ने मैनेजर और क्लर्क को गिरफ्तार…Fake Jewel Loans in Raipur: EOW arrested manager and clerk! Embezzlement of Rs 1 crore 65 lakh

Fake Jewel Loans in Raipur | Image Source | IBC24
- EOW ने बिहार से मैनेजर-क्लर्क को किया गिरफ्तार,
- बंद खातों से फर्जी ज्वेल लोन के जरिए 1 करोड़ 65 लाख के गबन का आरोप,
- तीनों आरोपी को 29 अप्रैल तक रिमांड पर भेजा है,
रायपुर: Fake Jewel Loans in Raipur: इंडियन ओवरसीज बैंक की गरियाबंद की राजिम शाखा में फर्जी ज्वेल लोन के मामले में ईओडब्लू (आर्थिक अपराध शाखा) और एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) की टीम ने बैंक के मैनेजर और दो क्लर्कों को गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि उन्होंने तीन साल पहले बंद अकाउंट से ज्वेल लोन लेकर बैंक को 1.65 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया।
Fake Jewel Loans in Raipur: इस मामले में पहले बैंक की असिस्टेंट मैनेजर अंकिता पाणिग्रही को भी गिरफ्तार किया जा चुका था जो ओडिशा से पकड़ी गई थी। अंकिता से हुई पूछताछ के बाद बैंक मैनेजर सुनील कुमार और क्लर्क खेमन लाल कंवर और योगेश पटेल को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी आरोपी बैंक के सिस्टम और सर्विलांस को धोखा देते हुए गरीब किसानों के अकाउंट में फर्जी लोन ट्रांसफर करने में शामिल थे।
Fake Jewel Loans in Raipur: अपराधियों ने वेरिफिकेशन के हर स्तर को पार करते हुए बिना किसी उचित मंजूरी के लोन स्वीकृत किया और बाद में इन लोन की राशि को अंकिता पाणिग्रही के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने जोरोधा नामक शेयर ट्रेडिंग प्लेटफार्म का उपयोग कर इस रकम को फ्यूचर्स और ऑप्शंस ट्रेडिंग में निवेश किया लेकिन उन्होंने पूरी रकम खो दी जिससे बैंक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ।
Fake Jewel Loans in Raipur: ईओडब्लू ने आरोपियों को गिरफ्तार कर विशेष कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें 29 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। वहीं अंकिता पाणिग्रही को 14 दिन की न्यायिक रिमांड के बाद जेल भेज दिया गया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है, और सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: इंडियन ओवरसीज बैंक के कर्मचारियों पर आरोप है कि उन्होंने बंद अकाउंट से फर्जी ज्वेल लोन लेकर बैंक को 1.65 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Fake Jewel Loans in Raipur: EOW arrested manager and clerk
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल
01 Oct 2026 | 2:04 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल
01 Oct 2026 | 1:34 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am