Raipur Dakshin Congress Candidate: रायपुर दक्षिण सीट से प्रमोद दुबे होंगे कांग्रेस उम्मीदवार? अचानक पहुंचे PCC चीफ दीपक बैज के बंगले, जानिए क्या है पूरा मामला
Pramod Dubey from Raipur Dakshin | रायपुर दक्षिण सीट से प्रमोद दुबे होंगे कांग्रेस उम्मीदवार? अचानक पहुंचे PCC चीफ दीपक बैज के बंगले, जानिए क्या है पूरा मामला

Pramod Dubey from Raipur Dakshin
रायपुर: Pramod Dubey from Raipur Dakshin रायपुर दक्षिण सीट के लिए उपचुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है, जिसके बाद से राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ गई है। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार आज से रायपुर दक्षिण सीट से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं दूसरी ओर उम्मीदवारों के नाम के लिए राजनीतिक दलों ने बैठक का दौर शुरू कर दिया है। इसी बीच खबर आ रही है कि रायपुर दक्षिण सीट पर पैराशूट प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारे जाने की खबर सुनते ही पार्टी में हंगामा हो गया है।
Pramod Dubey from Raipur Dakshin मिली जानकारी के अनुसार रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव से पहले एक बार फिर कांग्रेस पार्टी में खींचतान की स्थिति देखने को मिल रही है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी रायपुर दक्षिण से पैराशूट प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारने वाली है, इसी बात को लेकर पूर्व महापौर प्रमोद दुबे PCC चीफ दीपक बैज के बंगले पहुंचे हैं और टिकट देने की मांग कर रहे हैं। प्रमोद दुबे के समर्थकों ने कहा है कि पैराशूट लैंडिंग से मनोबल टूटता है, इसलिए स्थानीय और जनाधार वाले नेता को टिकट दिया जाना चाहिए।
वहीं, दूसरी ओर भाजपा ने भी आज दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि बैठक में देशभर में होने वाले उपुचनाव की सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगेगी। माना जा रहा है कि आज होने वाली बैठक में रायपुर दक्षिण सीट के लिए उम्मीदवार के नाम का चयन कर लिया जाएगा।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Pramod Dubey will be congress candidate from Raipur Dakshin
रायपुर
और भी पढ़ें ›
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
01 Oct 2026 | 3:49 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm