Raipur Crime News: महिला हिस्ट्रीशीटर की घिनौनी करतूत, तीन लोगों को बंधक बनाकर आधी रात किया ऐसा काम, फिर भी मन नहीं भरा तो…
पढ़ाई के लिए किराए पर रहने आई दो बहनों और उनके बीमार भाई को इलाके की हिस्ट्रीशीटर महिला पूजा सचदेव, उसके भाई निखिल सचदेव और उनके साथियों ने बंधक बनाकर …

raipur crime news
- महिला हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों ने दो बहनों व उनके भाई को रातभर बंधक बनाया।
- पीड़ित बहनों के साथ बेरहमी से मारपीट, चाकू की नोक पर छेड़छाड़ और धमकी दी गई।
- गैंग ने मोबाइल, लैपटॉप, एक्टिवा, नकदी और गैस सिलेंडर तक लूट लिया।
Raipur Crime News: रायपुर: राजधानी रायपुर के कमल विहार इलाके में बीती रात एक खौफनाक वारदात ने पूरे शहर को दहला दिया। पढ़ाई के लिए किराए पर रहने आई दो बहनों और उनके बीमार भाई को इलाके की हिस्ट्रीशीटर महिला पूजा सचदेव, उसके भाई निखिल सचदेव और उनके साथियों ने बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, छेड़छाड़ की और जान से मारने की धमकी देकर करीब डेढ़ लाख रुपये से अधिक की लूट कर फरार हो गए। यह पूरी घटना मुजगहन क्षेत्र के कृष्णा हाइट्स ब्लॉक-1 स्थित एक फ्लैट में देर रात 14 नवंबर को हुई, जिसके बाद पीड़ित छात्रों ने रातभर दहशत में रहकर सुबह पुलिस थाने पहुंचकर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई।
महिला हिस्ट्रीशीटर ने इंस्पेक्टर बनकर की डकैती, बंधक बनाकर रातभर की युवक से मारपीट https://t.co/A4dRKD74Ck
— IBC24 News (@IBC24News) November 17, 2025
यह है पूरा मामला
Raipur Crime News: घटना की शुरुआत तब हुई जब रोशिता तिर्की अपनी छोटी बहन रिया तिर्की के साथ बीमार भाई अटल कुमार भगत को रात करीब 12 बजे खाना देने पहुंची थीं। जैसे ही दोनों बहनें खाना देकर वापस जाने लगीं, लिफ्ट के पास खड़ी एक महिला और तीन युवक, जो नशे में धुत थे, उनसे पूछताछ के नाम पर रुकवाने लगे। आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और दोनों बहनों को जबरदस्ती उनके ही भाई के फ्लैट में घुसा दिया। कमरे में घुसते ही आरोपियों ने किसी को संभलने का मौका दिए बिना हाथ-मुक्का, बेल्ट से पिटाई शुरू कर दी। विरोध करने पर युवकों ने चाकू निकालकर अटल भगत के गले पर टिकाया और धमकी दी कि आवाज निकाली तो जान से मार देंगे।
पीड़िता ने लगाए कई गंभीर आरोप
Raipur Crime News: शिकायत में दर्ज है कि पूजा सचदेव और निखिल सचदेव ने न सिर्फ मारपीट की, बल्कि रोशिता तिर्की के साथ छेड़छाड़ भी की। इसी बीच गैंग के अन्य साथी भी कमरे में पहुंच गए और सभी छात्रों को रस्सी से बांधकर रातभर कमरे में बंद कर दिया। इस दौरान आरोपी लगातार पैसों की मांग करते रहे। उन्होंने पीड़ितों से दो लाख रुपये की मांग की, लेकिन पैसे नहीं होने पर उनके पर्स, मोबाइल, लैपटॉप, ATM कार्ड, एक्टिवा स्कूटर सहित कमरे में मौजूद कीमती सामान लूट लिया।
पीड़ितों को पूरे रात बंधक बनाकर रखा
FIR में यह भी दर्ज है कि गैंग ने रिया तिर्की के पर्स से 7,000 रुपये निकाले और नवनीत कुजूर को धमकाकर ATM से 9,000 रुपये निकलवाए। आरोपियों ने छात्र अनुराग तिर्की का आईफोन और एक्टिवा स्कूटर भी छीन लिया, जबकि रितिक लकड़ा का लैपटॉप और यहां तक कि कमरे का गैस सिलेंडर तक उठा ले गए। कुल मिलाकर बदमाशों ने करीब 1.5 लाख रुपये से अधिक का सामान लूटा और छात्रों को पूरी रात बंधक बनाए रखा।
आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
Raipur Crime News: आरोपियों के जाने के बाद भयभीत छात्रों ने देर रात ही अपने परिचितों अभिषेक खल्खो और अजय कुजूर को किसी तरह सूचना दी। सुबह सभी छात्र एक साथ मुजगहन थाना पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पूजा सचदेव, निखिल सचदेव और उनके चार अन्य साथियों पर मारपीट, छेड़छाड़, लूट, धमकी, घर में घुसपैठ और बंधक बनाने सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
इन्हें भी पढ़ें :-
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर पूजा सचदेव और उसका भाई निखिल सचदेव हैं, जो अपने साथ चार अन्य युवकों को लेकर आए थे।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Raipur Crime News: Disgusting act of female history-sheeter
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm