Raipur Crime News: मेडिकल छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोपी प्रोफेसर हुआ लापता! न रायपुर मेडिकल कॉलेज को खबर, न पुलिस को सुराग
Raipur Crime News: मेडिकल छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोपी प्रोफेसर हुआ लापता! न रायपुर मेडिकल कॉलेज को खबर, न पुलिस को सुराग

Raipur Crime News | Image Source | IBC24
- रायपुर मेडिकल कॉलेज में बड़ा विवाद,
- यौन उत्पीड़न का आरोपी प्रोफेसर लापता,
- प्रबंधन और पुलिस बेखबर,
रायपुर: Raipur Crime News: राजधानी रायपुर में प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी विभाग के प्रोफेसर डॉ. आशीष सिन्हा प्रबंधन को सूचना दिए बिना गायब बताए जा रहे हैं। प्रबंधन को भी इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि वे कहां हैं। प्रबंधन की ओर से इस बात की जानकारी उच्च अधिकारियों को भी दे दी गई है। इधर पुलिस ने शनिवार देर रात कॉलेज कैंपस में दबिश दी जिसके दौरान उनके सरकारी आवास पर ताला लगा मिला। जब उनकी पत्नी को कॉल करके बुलाया गया तो उन्होंने भी यह कहकर इनकार कर दिया कि उन्हें डॉ. सिन्हा कहां हैं इसकी जानकारी नहीं है।
Read More : Korba News: कोरबा में बाढ़ का कहर, खेत में फंसे 17 जानें… रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बचाया गया
Raipur Crime News: पीड़िता छात्रा द्वारा एफआईआर दर्ज करवाते समय ही पुलिस को आरोपी प्रोफेसर के विदेश जाने की जानकारी दे दी गई थी। हालांकि पुलिस अधिकारी तत्काल रायपुर एयरपोर्ट को सूचना देने की बात कर रहे हैं लेकिन कॉलेज प्रबंधन को बिना सूचना दिए प्रोफेसर डॉ. आशीष सिन्हा के गायब होने की जानकारी न तो कॉलेज प्रबंधन के पास है और न ही पुलिस के पास। इससे साफ तौर पर पुलिस और कॉलेज प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। आपको बता दें कि मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. आशीष सिन्हा के विरुद्ध एक छात्रा ने यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़ और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर मौदहापारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
Read More : Korba News: बारिश में डूबी सड़कें, उफान पर लोगों का गुस्सा! ग्रामीणों ने रोका डिप्टी सीएम और मंत्री का काफिला
Raipur Crime News: छात्रा के अनुसार डॉ. सिन्हा उसे बार-बार अपने केबिन में बुलाकर छेड़छाड़ करते थे। विरोध करने पर इंटरनल परीक्षा में फेल करने की धमकी भी देते थे। छात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि वे डिजिटल माध्यमों से भी आपत्तिजनक प्रस्ताव भेजते थे। छात्रा के मुताबिक जनवरी में डायरेक्टर मेडिकल एजुकेशन को जानकारी देने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। वहीं प्रोफेसर डॉ. आशीष सिन्हा के गायब होने की जानकारी पर कॉलेज के डीन का कहना है कि प्रोफेसर की तरफ से कहीं जाने की कोई जानकारी नहीं दी गई है। विदेश जाने से पहले और लौटने के बाद सूचना दी जाती है, जिसकी जानकारी विभाग के उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। फिलहाल पुलिस आरोपी प्रोफेसर की तलाश में जुटी हुई है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: फिलहाल कॉलेज प्रबंधन और पुलिस दोनों के पास डॉ. सिन्हा कहाँ हैं इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Raipur Crime News: Professor accused of sexually harassing a medical student goes missing
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm