सवाल आपका है

Korba News: बारिश में डूबी सड़कें, उफान पर लोगों का गुस्सा! ग्रामीणों ने रोका डिप्टी सीएम और मंत्री का काफिला

Korba News | Image Source | IBC24

Korba News | Image Source | IBC24

कोरबा: Korba News: जिले में लगातार हो रही भारी बारिश अब लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। रविवार को बारिश के पानी से परेशान ग्रामीणों और दुकानदारों ने राज्य सरकार के दो मंत्रियों का काफिला रोक लिया। जैसे ही डिप्टी सीएम अरुण साव और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन का काफिला पाली क्षेत्र से गुजर रहा था, स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए और रास्ता रोक दिया।

Read More : Jio BlackRock Asset Management NFO: जियोब्लैकरॉक ने पहले NFO में ही जुटा लिए करीब 18 हजार करोड़ रुपये.. 67 हजार से ज्यादा निवेशकों ने दिखाई दिलचस्पी

Korba News: लोगों का कहना था कि जलभराव की समस्या से वे परेशान हैं और मंत्रीगण मौके पर चलकर स्थिति देखें। इस दौरान ग्रामीणों और दुकानदारों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। काफिले में शामिल पुलिस की गाड़ियां एक-एक कर रुक गईं। भीड़ ने सभी वाहनों को रोक दिया और दोनों मंत्रियों से मुलाकात की मांग की। पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन लोग नहीं माने। हालात को देखते हुए कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।

Read More : Punjab Bus Accident: भीषण हादसा… अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस, सात लोगों की दर्दनाक मौत, मची चीख-पुकार

Korba News: काफी देर की मशक्कत के बाद कलेक्टर-एसपी ने मोर्चा संभाला और लोगों को आश्वासन दिया, जिसके बाद मंत्रियों का काफिला आगे रवाना हुआ। पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी स्थानीय लोगों ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में जलभराव, गड्ढे और बारिश से बनी बदहाली साफ देखी जा सकती है। ग्रामीणों ने कहा कि कई घरों और दुकानों में पानी भर गया है। सड़कें जर्जर हो चुकी हैं जिससे आना-जाना मुश्किल हो गया है।

Exit mobile version